{"_id":"5cf83969bdec22076c4ee89b","slug":"salman-khan-slaps-his-own-bodyguard-for-misbehaving-with-child-at-bharat-premiere","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान ने 'भारत' के प्रीमियर में सरेआम अपने बॉडीगार्ड को जड़ा थप्पड़, इस वजह से आया गुस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान ने 'भारत' के प्रीमियर में सरेआम अपने बॉडीगार्ड को जड़ा थप्पड़, इस वजह से आया गुस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 06 Jun 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की फिल्म भारत बुधवार को ईद के मौके पर रिलीज हो गई। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले मंगलवार को भारत की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई थी, इसमें कई बड़े सितारों ने शिरक्त की। लेकिन इस दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। सलमान खान को लोगों ने पहले कभी इतने गुस्से में नहीं देखा था।
2 of 5
Salman Khan
- फोटो : twitter
भारत की स्पेशल स्क्रीनिंग में सलमान खान को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने अपने ही बॉडीगार्ड को सरेआम जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान प्रीमियर खत्म होने के बाद बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।
3 of 5
Arbaaz Khan, Salman Khan
- फोटो : social media
वीडियो में दिख रहा कि भीड़ में सलमान खान को सुरक्षित निकालने के लिए बॉडीगार्ड फैंस को धक्का देते आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान भीड़ में आगे की तरफ बहुत सारे बच्चे भी मौजूद थे जो सलमान को देखने के लिए बहुत उत्साहित थे। लेकिन सलमान को बचाने के चक्कर में उनके बॉडीगार्ड कड़ी मशक्त करते हैं, जिससे बच्चे परेशान होने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
- फोटो : social media
बच्चों को परेशान देख सलमान खान का पारा चढ़ गया और उन्होंने सरेआम अपने बॉडीगार्ड का थप्पड़ मारकर और उसे कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद वो गुस्से में आगे बढ़ गए। ये देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
बता दें कि भारत से सलमान खान को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।