{"_id":"6092438a51b09928044aeb88","slug":"raai-laxmi-birthday-special-know-about-her-affair-with-ms-dhoni-and-other-interesting-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: इस एक्ट्रेस की खूबसूरती के कायल हैं सभी, कभी धोनी के साथ थे अफेयर के चर्चे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: इस एक्ट्रेस की खूबसूरती के कायल हैं सभी, कभी धोनी के साथ थे अफेयर के चर्चे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 05 May 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
राय लक्ष्मी
- फोटो : Instagram
Link Copied
मॉडल से एक्ट्रेस बनीं राय लक्ष्मी का जन्म 5 मई 1988 को कर्नाटक के बेलागवी में हुआ था। एक्टिंग, मॉडलिंग के साथ-साथ राय लक्ष्मी एक स्टेज परफॉर्मर भी हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन फिल्म 'जूली 2' के बाद से उन्हें एक अलग ही पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए थे। बता दें कि एक समय पर राय लक्ष्मी का नाम भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ जोड़ा जाता था। आइए बताते हैं आपको इस पूरे किस्से के बारे में ...
Trending Videos
2 of 6
एमएस धोनी, राय लक्ष्मी
- फोटो : social media
एक जमाने में धोनी और लक्ष्मी के अफेयर की खबरों ने खूब तूल पकड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2008 में आईपीएल के दौरान धोनी, लक्ष्मी को डेट करते थे। जब महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी' रिलीज हुई थी तब इस पर लक्ष्मी का एक बयान आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
राय लक्ष्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्मी ने कहा था कि लोग बेवजह मेरे अतीत को लेकर बात कर रहे हैं, जबकि मैं और धोनी दोनों ही अब काफी आगे बढ़ चुके हैं लेकिन कुछ लोग हैं कि अभी भी वहीं अटके हुए हैं। इन बातों को कई साल हो चुके हैं। बता दें कि उस दौरन लक्ष्मी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की ब्रांड एम्बेसेडर थीं।
4 of 6
राय लक्ष्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्मी ने आगे कहा था- 'धोनी टीम का हिस्सा थे इसलिए हम करीब साल भर से भी कम वक्त तक साथ रहे।' लक्ष्मी के मुताबिक उन्होंने ना तो कभी एक-दूसरे से किसी तरह का कमिटमेंट किया और ना ही कभी शादी के बारे में सोचा।
विज्ञापन
5 of 6
एमएस धोनी, राय लक्ष्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी की बायोपिक फिल्म में उनकी पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा का जिक्र किया गया था। धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के समय भी लक्ष्मी और धोनी के रोमांस की खबरें सामने आई थीं। लक्ष्मी ने कहा था कि धोनी को वो बहुत अच्छे से जानती हैं लेकिन इसे वो किसी रिश्ते का नाम नहीं दे सकतीं। लक्ष्मी ने कहा था कि हम दोनों हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और हमारी कहानी भी वहीं खत्म हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।