'रंगीली' फिल्म से बड़े परदे पर दस्तक देने वाले एक्टर राज कुमार हमेशा से बॉलीवुड में अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। चाहे उनके सिगार पकड़ने का स्टाइल हो या फिर डायलॉग बोलने का तरीका राज कुमार की हर एक चीज ने लोगों को खूब इंप्रेस किया। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार का जन्म आठ अक्तूबर 1926 को बलूचिस्तान में हुआ था। वह कश्मीरी पंडित थे। राज कुमार ने बॉलीवुड की कई सदाबहार फिल्मों में अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। फिल्मों में राज कुमार के डायलॉग कहने का अंदाज भी काफी अलग था। साथ ही उनकी फिल्मों के डायलॉग्स आज तक काफी मशहूर हैं। तीन जुलाई को राज कुमार की पुण्यतिथि है।
पुण्यतिथि: पुलिस की नौकरी छोड़ हीरो बने थे राज कुमार, जानें अभिनेता के बारे में रोचक बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह राजकुमार के बातचीत करने के अंदाज से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने राजकुमार से अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। जिसे राजकुमार ने तुरंत मान लिया और नौकरी से इस्तीफा देकर फिल्म करनी शुरू कर दी। एक बार सफर के दौरान राजकुमार की मुलाकात जेनिफर से हुई जो एक फ्लाइट अटेंडेंट थी। बाद में राजकुमार ने जेनिफर ने शादी कर ली और जेनिफर ने अपना नाम बदलकर 'गायत्री' रख लिया।
दोनों को 3 बच्चे हुए, जिनमें 2 बेटे पुरू राजकुमार, पाणिनी राजकुमार और 1 बेटी वास्तविकता राजकुमार थी। राजकुमार और गोविंदा एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। गोविंदा झकाझक शर्ट पहने हुए राजकुमार के साथ शूटिंग खत्म होने के बाद वक्त बिता रहे थे।। राजकुमार ने गोविंदा से कहा यार तुम्हारी शर्ट बहुत शानदार है। गोविंदा राजकुमार के मुंह से ऐसा सुनकर बड़ा खुश हुए।
उन्होंने कहा कि सर आपको यह शर्ट पसंद आ रही है तो आप रख लें। राजकुमार ने गोविंदा से शर्ट ले ली। गोविंदा खुश हुए की राजकुमार उनकी शर्ट पहनेंगे। लेकिन दो दिन बाद जब गोविंदा ने देखा राजकुमार ने उस शर्ट का रूमाल बनवा रखा था। राजकुमार की बेबाक जुबान का शिकार बीते जमाने में बिग बी सरीखे अभिनेता भी हो चुके हैं।