{"_id":"5d9c30388ebc3e01665e5406","slug":"raaj-kumar-birth-anniversary-when-dilip-kumar-ask-about-his-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब 'जानी' ने दिलीप कुमार से कहा 'हम राजकुमार हैं हमें छोटी बीमारी नहीं होती हमें तो कैंसर हुआ है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब 'जानी' ने दिलीप कुमार से कहा 'हम राजकुमार हैं हमें छोटी बीमारी नहीं होती हमें तो कैंसर हुआ है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अदाकारी से ज्यादा अपनी स्टाइल के चलते मशहूर होने वाले सदाबहार एक्टर राज कुमार का जन्म आठ अक्टूबर 1926 को बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उनका असली नाम कुलभूषण पंडित था। तीन जुलाई 1996 को राज कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और इसी के साथ वो आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। वे 50 के दशक से लेकर 90 के दशक तक फिल्मों में सक्रिय रहे। फिल्मों से पहले वह मुंबई पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर काम करते थे।
2 of 5
Raaj kumar
- फोटो : instagram
राज कुमार जिंदादिल इंसान थे। उनके कई किस्से उस दौर में खबरों की हेडलाइन बना करते थे। राजकुमार की फिल्में देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे दर्शक हर वक्त खास अंदाज में कहे जाने वाले डायलॉग्स का इंतजार करते थे। 1965 में आई 'वक्त' के साथ राज कुमार स्टार बन गए और घर-घर में 'जानी' का अनूठा अंदाज गूंजने लगा।
3 of 5
राज कुमार, दिलीप कुमार
- फोटो : Twitter
राज कुमार साहब बात करते हुए भी अपना स्टाइल नहीं छोड़ते थे। ये बात तो सभी जानते हैं कि उनकी मौत गले के कैंसर से हुई। मीडिया में इस बात का तमाशा न बने इसलिए ये बात सिर्फ राज कुमार और उनके बेटे पुरु ही जानते थे। लेकिन जब दिलीप कुमार को इस बात का पता चला तो उन्होंने राज कुमार को सांत्वना देने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Raaj Kumar
दिलीप कुमार उनकी खैरियत पूछने के लिए राज कुमार के घर गए। जैसे ही दिलीप कुमार ने राजकुमार की बीमारी पर अफसोस जताया। इस पर राजकुमार ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा- जानी! हम राजकुमार हैं...हमें सर्दी-जुकाम जैसी मामूली बीमारी थोड़े ही होगी। हमें कैंसर हुआ है, कैंसर। मौत के करीब राज कुमार का ये अंदाज दिलीप कुमार को गमगीन कर गया।
विज्ञापन
5 of 5
Raaj Kumar
बात बिल्कुल सच है। जब भी बॉलीवुड में शानदार डायलॉग बोलने वाले स्टार का जिक्र होगा, तो उसमें एक्टर राजकुमार का नाम सबसे ऊपर होगा। अपने यूनिक डायलॉग बोलने के अंदाज के कारण उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। राज कुमार को आज भी बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार में गिना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।