{"_id":"60dfe90af667f06e0164957b","slug":"raaj-kumar-died-at-the-age-of-69-due-to-throat-cancer-untold-facts-about-jaani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जानी आज पहना लो हार, जब वाकई जाएंगे तो पता भी नहीं चलेगा' और फिर कैंसर से जूझते हुए हो गई राजकुमार की मौत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जानी आज पहना लो हार, जब वाकई जाएंगे तो पता भी नहीं चलेगा' और फिर कैंसर से जूझते हुए हो गई राजकुमार की मौत
बॉलीवुड में जानी के नाम से मशहूर राजकुमार की आज पुण्यतिथि है। राजकुमार का आज ही के दिन 1996 में निधन हो गया था। राजकुमार वो एक्टर थे जो सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी एक राजा की तरह पूरे रुबाब से जीये।
बेबाक थे राजकुमार
हिंदी सिनेमा में राजकुमार का नाम एक बेबाक एक्टर के तौर पर लिया जाता है। राजकुमार पर्दे पर जितने बेबाक थे, निजी जीवन में भी उतने ही मुंहफट थे। राजकुमार का जन्म 8 अक्टूबर 1926 को बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। राजकुमार की मशहूर फिल्मों में 'पाकीजा', 'वक्त', 'सौदागर' जैसी फिल्में हैं। राजकुमार आज बेशक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़े कई किस्से अक्सर सुनने को मिल जाते हैं। कभी उन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे स्टार का मजाक उड़ाया तो कभी धर्मेंद्र को बंदर कहकर बुलाया। राजकुमार जिंदादिल इंसान थे और आज हम आपको उनकी इसी जिंदादिली का एक किस्सा सुनाने जा रहे हैं...
2 of 6
राज कुमार
- फोटो : Twitter
राजकुमार साहब बात करते हुए भी अपना स्टाइल नहीं छोड़ते थे। ये बात तो सभी जानते हैं कि उनकी मौत गले के कैंसर से हुई। बहुत हैरानी की बात है कि राजकुमार ने खुद को कैंसर होने वाली बात बहुत लंबे वक्त तक इंडस्ट्री में सबसे छिपाकर रखी। मीडिया में इस बात का तमाशा न बने इसलिए ये बात सिर्फ राजकुमार और उनके बेटे पुरु ही जानते थे। लेकिन जब दिलीप कुमार को इस बात का पता चला तो उन्होंने राजकुमार को सांत्वना देने की कोशिश की।
3 of 6
राज कुमार, दिलीप कुमार
- फोटो : Twitter
दिलीप कुमार जब उनकी तबीयत पूछने के लिए उनके घर गए। जैसे ही दिलीप कुमार ने राजकुमार की बीमारी पर अफसोस जताया। इस पर राजकुमार ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा- जानी! हम राजकुमार हैं...हमें सर्दी-जुकाम जैसी मामूली बीमारी थोड़े ही होगी। हमें कैंसर हुआ है, कैंसर। मौत के करीब राजकुमार का ये अंदाज दिलीप कुमार को गमगीन कर गया और वह उल्टे पैर घर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राज कुमार
मौत की दहलीज पर खड़े राजकुमार के चेहरे पर अंतिम समय तक भी वही रौब रहा जो उन्होंने पूरी जिंदगी रखा। जब भी बॉलीवुड में शानदार डायलॉग बोलने वाले स्टार का जिक्र होगा, तो उसमें एक्टर राजकुमार का नाम सबसे ऊपर होगा। अपने यूनिक डायलॉग बोलने के अंदाज के कारण उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। राज कुमार को आज भी बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार में गिना जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
raajkumar
'मरते दम तक' की शूटिंग के दौरान जब राजकुमार के शरीर पर फूल माला चढ़ाई गई तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाजा में कहा था- 'जानी आज पहना लो हार, जब वाकई जाएंगे तो आपको पता भी नहीं चलेगा' और ऐसा हुआ भी। कैंसर से जूझ रहे राजकुमार एक दिन अचानक ही इस दुनिया को छोड़कर चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।