{"_id":"5d9c42048ebc3e93cf657d89","slug":"raaj-kumar-to-make-fun-of-amitabh-bachchan-suit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंहफट थे राज कुमार, अमिताभ का मजाक उड़ाते हुए कहा था- 'आपके सूट के कपड़े से घर के पर्दे सिलवाऊंगा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंहफट थे राज कुमार, अमिताभ का मजाक उड़ाते हुए कहा था- 'आपके सूट के कपड़े से घर के पर्दे सिलवाऊंगा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राज कुमार, अमिताभ
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में राज कुमार का नाम एक बेबाक एक्टर के तौर पर लिया जाता है। आज बॉलीवुड के 'जानी' यानि राजकुमार का जन्मदिन है। राजकुमार पर्दे पर जितना बेबाक थे, निजी जीवन में भी उतने ही मुंहफट थे। उनकी इस आदत की वजह से उस समय के स्टार्स परेशान रहते थे। अपने दौर में राज कुमार की आलोचना इसलिए भी होती थी कि वो अपने समकालीन एक्टर्स की बहुत हंसी उड़ाया करते थे। जीनत अमान से लेकर गोविंदा तक की वो हंसी उड़ा चुके थे। लेकिन अमिताभ बच्चन भी उनसे नहीं बच पाए।
2 of 4
Raaj Kumar
दरअसल एक बार किसी पार्टी में अमिताभ बच्चन बेहद खूबसूरत सूट पहनकर पहुंचे। उस पार्टी में रा कुमार भी मौजूद थे। ऐसे में जब राजकुमार ने अमिताभ बच्चन के सूट की तारीफ की तो बिग बी को काफी अच्छा लगा। तब अमिताभ ने खुश होकर उन्हें उस जगह का पता बताना चाहा, जहां से उन्होंने सूट खरीदा था। इससे पहले कि वे कुछ बोलते राज कुमार बोल पड़े- "दरअसल, मुझे कुछ पर्दे सिलवाने थे।" यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी मुस्कराकर रह गए थे। हालांकि पूरी इंडस्ट्री उनकी इस आदत से वाकिफ थी।
3 of 4
Raaj Kumar
राज कुमार मुंबई के माहिम थाने में काम करते थे और वहां अक्सर फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का आना-जाना लगा रहता था। एक बार पुलिस स्टेशन में डायरेक्टर बलदेव दुबे कुछ काम से आए। वे राज कुमार के बातचीत करने के अंदाज से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने उनसे अपनी फिल्म 'शाही बाजार' में बतौर एक्टर काम करने का ऑफर दिया। राज कुमार ने भी हां कर दी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Raaj Kumar
कहा जाता है राज कुमार को असल जिंदगी में समझ पाना बहुत मुश्किल था। नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि तिरंगा फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने राज कुमार के साथ काफी समय बिताया था। जिससे उन्हें मालूम हुआ कि वे दिल के बहुत अच्छे थे। बस लोग उन्हें समझ नहीं पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।