शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में आज दशहरे और पत्नी गौरी खान के बर्थडे के खास मौके पर शाहरुख ने ट्विटर पर #AskSRK के साथ फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस खास मौके पर न सिर्फ देश से बल्कि विदेशों से भी फैंस ने कई सवाल पूछे, वहीं शाहरुख ने भी अपने कमाल के जवाबों से सभी का दिल जीत लिया।
फिल्म रा-वन की सीडी जलाने पर शाहरुख ने दिया ये करारा जवाब, धूम 4 पर भी किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर सुनील द क्रिकेटर नाम के एक यूजर ने शाहरुख से पूछा कि सर आज दशहरा है तो रा-वन की सीडी क्यों नहीं जला देते आप? शाहरुख ने इस फैन के इस सवाल पर मजेदार जवाब देते हुए लिखा- 'अरे कितना जले पे नमक छिड़कोगे।'
Arre kitna jale pe namak chidhoge!! https://t.co/KOUdo7h4zI
इसके अलावा एक और सोशल मीडिया यूजर ने शाहरुख से पूछा कि सर सुना है आप धूम 4 कर रहे हो, क्या ये सच है? इस पर शाहरुख ने अपना कमाल का सेंस ऑफ ह्यूमर दिखाते हुए जवाब दिया- मैंने भी सुना है, तुम्हें कुछ और खबर मिले तो बता देना।'
Maine bhi suna hai. Tumhein kuch aur khabar mile toh dena... https://t.co/m7y5sEVk39
इसके अलावा ट्विटर पर विज 88 नाम के एक यूजर ने शाहरुख खान से पूछा कि आप फिल्मों में बेटे अबराम के साथ कब नजर आएंगे। शाहरुख ने इस सवाल का बड़ा ही मजेदार जवाब देते हुए कहा कि जैसे ही उनको अबराम की डेट्स मिल जाएंगी।
As soon as I get his dates... https://t.co/CgpHvm2yC2
वैसे बात शाहरुख के फिल्मी करियर की करें तो आखिरी बार वो 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। गौरतलब है कि जीरो के बाद अभी तक शाहरुख ने किसी फिल्म का एलान भी नहीं किया है।
पढ़ें: दशहरे पर शाहरुख ने किया खुलासा, जानें बेटे अबराम के साथ कब फिल्मों में आएंगे नजर