'सेक्रेड गेम्स' की सफलता को एंजॉय करने के बाद सैफ अली खान अब अपने अगले प्रोजेक्ट्स में जुट गए हैं। इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं।
सैफ अली खान की कैसे हो गई ये हालत, तस्वीर देख परेशान हुए फैंस और मांगने लगे दुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में सैफ बुरी तरह घायल नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर कई जगह खरोच लगी हुई है। उनकी एक आंख चोट से बंद है। सैफ की तस्वीर सामने आने के बाद फैंस उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे। अगर आप भी सैफ की इस तस्वीर को देखकर परेशान हो रहे हैं तो चलिए इसके पीछे की सच्चाई बताते हैं।
दरअसल सैफ के चेहरे पर चोट के जो निशान हैं वो असली नहीं हैं बल्कि उनकी अगली फिल्म 'लाल कप्तान' के किरदार का लुक है। सैफ की तस्वीर शूटिंग सेट से लीक हुई है और सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बीते दिन 'लाल कप्तान' का एक नया पोस्टर सामने आया था, जिसमें सैफ रावण के रूप में नजर आए थे। उनके इस लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म में सैफ नागा साधू का किरदार निभा रहे हैं। 'लाल कप्तान' के अब तक तीन ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं।
लाल कप्तान 18 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'सेक्रेड गेम्स' की सफलता के बाद से सैफ के फैंस की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सैफ अली खान जमकर मेहनत कर रहे हैं।
रणवीर सिंह को अपने करीब देख करीना ने दिए अजीबो गरीब एक्सप्रेशन्स, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट