पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11:पिता ने छोड़ा घर फिर बड़े भाई की मौत, संघर्षों को पार कर इस कंटेस्टेंट ने जीते इतने लाख रुपये

Tue, 08 Oct 2019 12:55 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 08 Oct 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
deepjyoti in kbc she share her life journey to amitabh bachchan
kbc - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' एक के बाद एक कंटेस्टेंट को लखपति बना रहा है । अभी तक शो को दो करोड़पति ही मिले हैं । सोमवार को टेलीकास्ट हुए शो में दीपज्योति (Deepjyoti) नाम की कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठीं ।
deepjyoti in kbc she share her life journey to amitabh bachchan
kbc - फोटो : social media
दीपज्योति एक शिक्षिका हैं और वो पढ़ाई भी करती हैं । दीपज्योति को जिंदगी में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा । इस कंटेस्टेंट की कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भी हो इमोशनल हो गए । दीपज्योति ने बताया कि उनके पिता को बिजनेस में काफी नुकसान हो रहा था, इसलिए वे घर छोड़ कर चले गए । 
deepjyoti in kbc she share her life journey to amitabh bachchan
केबीसी 11 - फोटो : सोशल मीडिया
दीपज्योति के बड़े भाई की मौत हो चुकी है । इसके बावजूद उन्होंने अपने जीवन में हार नहीं मानी और केबीसी तक का सफर तय किया । शो में अमिताभ उनसे 50 लाख का सवाल पूछते हुए दिखाई देते हैं । जाहिर है, ज्योति इस गेम शो से काफी बड़ी राशि जीतेंगी । 
विज्ञापन
विज्ञापन
deepjyoti in kbc she share her life journey to amitabh bachchan
केबीसी 11 के शूटिंग फोटोज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
दीपज्योति से पहले शो में माधुरी असाती और सुरभि दवे भी नजर आई थीं । दीपज्योति, माधुरी असाती और सुरभि दवे को कंटेस्टेंट ने मां दुर्गा के तीन रूप बताए थे । केबीसी 11 में अभी तक कोई भी सात करोड़ रुपये नहीं जीत पाया है, लेकिन कुछ कंटेस्टेंट्स करोड़पति बन चुके हैं।
विज्ञापन
deepjyoti in kbc she share her life journey to amitabh bachchan
केबीसी
बता दें कि कंटेस्टेंट की जिंदगी के साथ कभी-कभी अमिताभ बच्चन का दर्द भी इस शो में झलकता है । पिछले दिनों एक एपिसोड में जब कंटेस्टेंट ने फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की बात की तो बिग बी ने कहा, 'इस फिल्म के बारे में मैं ज्यादा बात नहीं करना चाहता क्योंकि दुर्भाग्यवश यह फिल्म नहीं चली थी।'
 

प्रियंका चोपड़ा को दो फिल्मों से निकाल दिया गया था, रोते हुए पिता के पास जाकर बोली थी ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed