फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थ्रोबैक: राजकुमार ने रामानंद सागर को किया था बुरी तरह आपमानित, कहा था- ‘ये रोल मेरा कुत्ता भी नहीं करेगा’

Mon, 12 Apr 2021 11:53 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 12 Apr 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
raaj kumar unknown facts he insulted ramanayan fame ramanand sagar for offering ankhen film
रामानंद सागर, राज कुमार - फोटो : Social media

हिन्दी सिनेमा जगत में यूं तो अपने दमदार अभिनय से कई सितारों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया, लेकिन राजकुमार ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री ने भी उन्हें 'राजकुमार' माना। हिंदी सिनेमा में राजकुमार को लेकर जो बात मशहूर थी वो थी उनकी शान-ओ-शौकत वाली जिंदगी। वे ऐसे शख्स थे जो न किसी से डरते थे और न ही उन्हें कभी किसे के नाराज होने की परवाह थी। वो कब किसकी बेइज्जती कर दें, वो भी सलीके से कोई नहीं जानता था। धमेंद्र, रामानंद सागर, प्रकाश मेहरा, राज कपूर, जीनत अमान और गोविंदा जैसी कई हस्तियों के साथ उनकी बेबाकी के किस्से चर्चित रहे हैं।

raaj kumar unknown facts he insulted ramanayan fame ramanand sagar for offering ankhen film
Raaj Kumar - फोटो : social media

राजकुमार का ऐसा ही एक किस्सा हम आपसे साझा करने जा रहे हैं। रामायण के निर्देशक रामानंद सागर की भी राजकुमार ने एक बार बुरी तरह बेइज्जती कर दी थी। दरअसल, रामानंद सागर फिल्म 'आंखे' में अपने दोस्त राजकुमार को कास्ट करना चाहते थे। रामानन्द उनके घर पहुंचे और कहानी सुनाई, लेकिन तुनक मिजाज राजकुमार को कहानी पसंद नहीं आई और उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को आवाज लगाई। जैसे ही उनका कुत्ता पहुंचा अभिनेता ने पूछा 'क्या तुम रोल करना चाहते हो?' कुत्ते ने उनकी ओर देखा और गर्दन हिला दी।

raaj kumar unknown facts he insulted ramanayan fame ramanand sagar for offering ankhen film
raaj kumar dharmendra

इसके बाद राजकुमार रामानंद सागर से बोले कि 'देखा ये रोल तो मेरा कुत्ता भी नहीं करना चाहेगा।' रामानंद सागर को ये रवैया बहुत बुरा लगा और वो वहां से चले गए। इसके बाद ये फिल्म धर्मेंद्र को ऑफर हुई और बॉक्स ऑफिस पर मूवी बहुत हिट रही। इसे धर्मेंद्र की अच्छी फिल्मों में गिना जाता है। इस घटना के बाद रामानंद ने कभी भी राजकुमार के साथ काम नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
raaj kumar unknown facts he insulted ramanayan fame ramanand sagar for offering ankhen film
राज कपूर और राज कुमार - फोटो : Pinterest

राजकुमार के ऐसे कई किस्से हैं जो चर्चित रहे हैं। इसी में से एक राज कपूर वाला वाकया भी है। अभिनेता ने एक बार राज कपूर को भी एक फिल्म के लिए इनकार कर दिया था। दरअसल, 'मेरा नाम जोकर' फिल्म में राज कपूर एक रोल में लेना चाहते थे और राजकुमार कोई ऐसी फिल्म नहीं करना चाहते थे, जिसमें वो साइड रोल में दिखे। उन्होंने राज कपूर को पिक्चर के लिए न कह दिया था।

विज्ञापन
raaj kumar unknown facts he insulted ramanayan fame ramanand sagar for offering ankhen film
राज कपूर और राज कुमार

इसके बाद राजकुमार से राज कपूर काफी नाराज हो गए थे। अभिनेता प्रेम की शादी के दौरान दोनों में कहासुनी भी हो गई थी। बताया जाता है कि पार्टी में राज कपूर ने ज्यादा शराब पी ली थी और राजकुमार से भिड़ गए थे। गड़े मुर्दे उखाड़ने के बाद दोनों में खूब कहासुनी हुई थी। राजकुमार ने तब कह दिया था कि मैं तुम्हारे पास काम मांगने नहीं गया था तुम आये थे मेरे पास।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed