फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर बनने जा रही है फिल्म, ये एक्टर बनेगा आर्मी अफसर

Mon, 14 May 2018 06:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 14 May 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
raazi actor vicky kaushal sign uri based on surgical strike
सर्जिकल स्ट्राइक

2016 में भारतीय सेना ने एलओसी पार करके सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया था। सेना की इस कार्रवाई पर अब फिल्म बनने जा रही है। 'उड़ी' नाम से बन रही इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। जबकि इसे रोनी स्क्रूवाला के बैनर तले बनाया जा रहा है।

raazi actor vicky kaushal sign uri based on surgical strike

मेघना गुलजार की 'राजी' में विक्की कौशल सैन्य अधिकारी की भूमिका में लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे हैं। अब एक बार फिर से वो इस फिल्म में सैन्य अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे लेकिन इस बार वो भारतीय सैन्य अधिकारी का किरदार निभाएंगे। जबकि 'राजी' में वो पाकिस्तानी अधिकारी बने हैं। 

raazi actor vicky kaushal sign uri based on surgical strike
Vicky Kaushal

विक्की कौशल उड़ी में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड फिल्म में कमांडर इन चीफ का रोल अदा करेंगे। विक्की इन दिनों इस रोल के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए विक्की कौशल ने कहा- 'मैं हर दिन तकरीबन 5 घंटे की ट्रेनिंग ले रहा हूं। इसके बाद स्टेमिना मजबूत करने के लिए हर रोज 3 से 4 घंटे की मिलिट्री ट्रेनिंग और गन ट्रेनिंग भी ले रहा हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
raazi actor vicky kaushal sign uri based on surgical strike
विक्की कौशल
विक्की ने आगे कहा- 'मैं जिम जाता हूं और मुंबई के नेवल बेस पर ट्रेनिंग ले रहा हूं। आर्मी के लोग इस किरदार के लिए मेरी मदद कर रहे हैं। इस किरदार के लिए मैंने थोड़ा वजन भी बढ़ा लिया है। मैं शूटिंग का इंतजार कर रहा हूं।'
विज्ञापन
raazi actor vicky kaushal sign uri based on surgical strike
vicky kaushal

बता दें कि जल्द 'उड़ी' की शूटिंग शुरू हो जाएगी। विक्की कौशल ने यह भी बताया कि दो महीनों तक फिल्म की शूटिंग सर्बिया में होनी है। हाल ही में ‘संजू’ का टीजर भी रिलीज हुआ है, जिसमें विक्की कौशल रणबीर कपूर के आॅन स्क्रीन दोस्त का किरदार निभा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed