फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन आलिया 25 की उम्र में ही रहती हैं पैरेंट्स से अलग, ये है वजह

Sat, 12 May 2018 05:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 12 May 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
raazi actress alia bhatt does not live with parents
आलिया भट्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' रिलीज हो गई है। फिल्म में उनके जबरदस्त परफॉर्मेंस की सभी तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जहां कई स्टार्स पहुंचे और आलिया के पिता महेश भट्ट ने भी 'राजी' देखी। फिल्म देखने के बाद महेश भटट् ने ट्वीट कर लिखा, 'ये आलिया की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस है।'

raazi actress alia bhatt does not live with parents
आलिया भट्ट

25 साल की उम्र में ही आलिया ने फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों से एक्टिंग का हुनर दिखाया है। आलिया आज जिस मुकाम तक पहुंची हैं उसके पीछे वह अपनी मां सोनी राजदान का बड़ा रोल मानती हैं। भले ही उनकी सफलता में मां-बाप का बड़ा हाथ हो लेकिन वह इन दिनों नए फ्लैट में शिफ्ट हो चुकी हैं, जहां वह अकेले रहती हैं। 

raazi actress alia bhatt does not live with parents
Soni and Alia

आलिया के अलग रहने पर सोनी राजदान का कहना है कि आलिया मुझसे अलग रह रही है लेकिन मैं उसके इस फैसले की वजह समझ सकती हूं। उसे थोड़ी प्राइवेसी और स्पेस की जरुरत थी जो गलत नहीं है। उसे काम को लेकर मीटिंग करनी पड़ती हैं। एक मां होने के नाते मैं नहीं चाहती उसकी प्राइवेसी डिस्टर्ब हो हालांकि इस दूरी की वजह से हमारा रिश्ता और भी बेहतर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
raazi actress alia bhatt does not live with parents
alia bhatt - फोटो : PTI

आलिया भट्ट की प्रॉपर्टी की बात करें तो finapp.co.in वेबसाइट के मुताबिक उनके पास 4 मिलियन डॉलर यानी करीब 25 करोड़ की प्रॉपर्टी है। फिल्म 'राजी' के लिए उन्होंने करीब 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। केवल ब्रांड एंडोर्समेंट से आलिया रोजाना 1 लाख कमाती हैं। 

विज्ञापन
raazi actress alia bhatt does not live with parents
alia bhatt

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना 3.6 करोड़ रुपए (यानी 1 लाख रुपए रोज) कमाती हैं। आलिया इन दिनों कोका कोला, स्टैंडर्ड फैन, फीलिप्स, कार्नेटो, गॉर्नियर, मेक माई ट्रिप और फ्रूटी जैसे ब्रांड्स के विज्ञापन कर रही हैं। आलिया ने करीब 6 करोड़ रुपये का पर्सनल इन्वेस्टमेंट भी कर रखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed