फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic day 2021: बॉलीवुड की ये फिल्में दिखाती हैं महिलाओं की देशभक्ति के रंग

Tue, 26 Jan 2021 10:42 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 26 Jan 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
raazi neerja lakshya and othes Women Centric Patriotic Movies That Give Us Goosebumps
महिलाओं की देशभक्ति के रंग - फोटो : सोशल मीडिया

आज (26 जनवरी) को देश 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर आसमान से लेकर जमीन पर चप्पे-चप्पे तक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। हालांकि, कोरोना ने इस साल गणतंत्र दिवस पर कई पाबंदियां लगाई हैं। आज के दिन राजधानी दिल्ली में झांकिया निकाली जाती हैं और पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग जाता है। देश की आजादी में महिलाओं की भी उतनी ही भागीदारी है जितनी पुरुषों की। ऐसे में गणतंत्र दिवस के मौके पर आपको बताते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जो महिलाओं की देश के प्रति भक्ति को दिखाती हैं।

raazi neerja lakshya and othes Women Centric Patriotic Movies That Give Us Goosebumps
राजी 
राजी 

साल 2018 में आई फिल्म 'राजी' किसी के अंदर भी देशभक्ति की भावना जगा देगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट एक भारतीय जासूस बनी हैं जो पाकिस्तान में जाकर जासूसी करती हैं। 'राजी' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है और इसे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म का गाना और फिल्म की कहानी दोनों ने ही लोगों के दिलों में घर कर लिया। 

raazi neerja lakshya and othes Women Centric Patriotic Movies That Give Us Goosebumps
नीरजा 
नीरजा 
देश की वो बेटी जिसनें देश वासियों और देश की रक्षा के लिए खुद के प्राण गवां दिए। साल 2016 में निर्देशक राम माधवानी ने नीरजा भनोट की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा थी। नीरजा बनोट पर बनी इस फिल्म में देशभक्ति की कई झलकियां दिखती हैं। इसमें सोनम कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म का नाम भी नीरजा ही रखा गया। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय अवॉर्ड मिला था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
raazi neerja lakshya and othes Women Centric Patriotic Movies That Give Us Goosebumps
लक्ष्य - फोटो : फाइल
लक्ष्य 
साल 2004 में आई फिल्म लक्ष्य भले ही बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित ना हुई हो मगर इस फिल्म को आज भी देशभक्ति फिल्मों की लिस्ट में गिना जाता है। फिल्म की कहानी कारगिल की 1999 लड़ाई पर आधारित है और फिल्म में प्रीति एक पत्रकार का किरदार अदा कर रही हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन और अमिताभ बच्चन अहम भूमिकाओं में थे। फरहान अख्तर निर्देशित इस फिल्म को अपनी कहानी के चलते खूब सरहाना मिली। 
विज्ञापन
raazi neerja lakshya and othes Women Centric Patriotic Movies That Give Us Goosebumps
चक दे इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चक दे इंडिया 
शाहरुख खान की इस फिल्म को लोग आज भी देखकर देशभक्ति के रंग में रंग जाते हैं। साल 2007 में आई इस फिल्म में भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी को दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया कि कैसे महिला हॉकी टीम अपने देश के लिए खेलती है और ढेरों नाकामयाबी के बाद भी जीत का परचम लहराती है। इस फिल्म को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed