फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रेस 3' के सेट से LEAK हुई तस्वीरें, गाड़ियों का पीछा करते हुए दिखाई दिए सलमान खान

Sat, 17 Mar 2018 06:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
Race 3 set pictures leak Salman Khan spotted with many cars
Salman Khan
'रेस 3' फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हो भी क्यों न आखिरकार उसमें बॉलीवुड के दबंग खान जो है। हाल ही में सलमान खान ने इस फिल्म का लोगो रिलीज किया है वहीं अब इस फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में सलमान गाड़ियों का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Race 3 set pictures leak Salman Khan spotted with many cars
Race 3
'रेस 3' फिल्म की शूटिंग इस समय अबु धाबी में हो रही है। फिल्म की शूटिंग आखिरी पड़ाव पर है। इन तस्वीरों में सलमान खान क्रू के साथ कारों के बीच दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सीन में कारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यानी कि आपको हाई स्पीड कारों की रेस देखने को मिलेगी।
Race 3 set pictures leak Salman Khan spotted with many cars
Race 3
'रेस 3' में सलमान खान पहली बार ग्रे कैरेक्टर में दिखाई देंगे। जिसकी वजह से फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म पहले दो पार्ट की अपेक्षा बड़ी हिट साबित होगी। पहले दो पार्ट्स को अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था तो वहीं इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Race 3 set pictures leak Salman Khan spotted with many cars
Race 3
'रेस 3' फिल्म जून में रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म का लोगो सलमान खान ने सोशल मीडिया पर रिलीज किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था केवल 3 महीने इस फिल्म को रिलीज होने में बाकी है। 
विज्ञापन
Race 3 set pictures leak Salman Khan spotted with many cars
Race 3
इस फिल्म के बीते दो पार्ट की तुलना की जाय तो इस बार ज्यादातर एक्टर्स नए हैं। इसमें सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस, डेजी शाह, बॉबी देओल के अलावा अनिल कपूर का नाम शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि अनिल कपूर बीते दोनों पार्ट में भी नजर आए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed