फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरियोग्राफर ने सलमान के सामने की कटरीना की बेइज्जती, पूरा सच जानकर दंग रह गईं रानी मुखर्जी

Sat, 17 Mar 2018 06:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif revealed biggest secret in front of Rani Mukerji during Hichki pramotion
Katrina Kaif
रानी मुखर्जी फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन में जुटी हैं। इस बीच रानी कई स्टार्स से मिली और उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी 'हिचकी' के बारे में जानने की कोशिश की। शाहरुख खान से मिलने के बाद रानी मुखर्जी कटरीना कैफ से मिलने पहुंची। इस दौरान कटरीना ने रानी को अपनी निजी जिंदगी के ऐसे राज के बारे में बताया जिसे जानने के बाद रानी के होश उड़ गए। 
Katrina Kaif revealed biggest secret in front of Rani Mukerji during Hichki pramotion
Katrina Kaif
कटरीना जल्द ही 'जीरो' फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। इस बीच रानी ने कटरीना से मुलाकात की और जिंदगी की उस 'हिचकी' के बारे में पूछा जो उनके करियर के लिए सबसे बड़ी परेशानी थी। कटरीना ने कहा- 'मैं तेलगू फिल्म की वेंकटेश के साथ शूटिंग कर रही थी। कोरियोग्राफर राजू सुंदरम को मेरा डांस पसंद नहीं आ रहा था। हालांकि उन्होंने उस वक्त मुझे कुछ भी नहीं कहा। कुछ समय बाद वह 'वॉन्टेड' फिल्म की शूटिंग पर मिले। उन्हें नहीं पता था कि मैं इस फिल्म में हूं। राजू ने सलमान से सेट पर कहा था कि कटरीना डांस के मामले में एकदम जीरो हैं। यह बात सुनकर मुझे झटका लगा था।'
Katrina Kaif revealed biggest secret in front of Rani Mukerji during Hichki pramotion
Katrina Kaif
उस वक्त मैंने सोचा कि इस बात का मैं अपने पर बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ने दूंगी। मैंने ज्यादा मेहनत करना शुरू कर दिया। कटरीना ने कहा - 'कथक गुरू वीरू कृष्णन से ट्रेनिंग लेना शुरू कर दी। सुबह 7 बजे से 1 बजे तक मैं उनसे कथक सीखती थी।' कटरीना ने अपनी इस 'हिचकी' से बाहर आना का पूरा श्रेय बॉस्को-सीजर को दिया। बॉस्को ने मुझ में आत्म विश्वास जगाया जिसके बाद 'रेस' फिल्म में परफॉर्म कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif revealed biggest secret in front of Rani Mukerji during Hichki pramotion
Rani Mukerji
आपको बता दें, रानी मुखर्जी की 'हिचकी' फिल्म 23 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म वह एक ऐसी बीमारी से पीड़ित है जिसमें उन्हें बार-बार हिचकी आती है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी नैना माथुर का किरदार निभा रही हैं। जिसके प्रमोशन के दौरान वह बॉलीवुड स्टार्स से मिलकर उनकी जिंदगी की मुश्किल परिस्थिति को जानने की कोशिश कर रही हैं। 
विज्ञापन
Katrina Kaif revealed biggest secret in front of Rani Mukerji during Hichki pramotion
katrina kaif
आपको बता दें, कटरीना कैफ के पास इस समय बड़े बजट की दो फिल्में हैं। जिसमें शाहरुख खान के साथ 'जीरो' तो वहीं 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में आमिर खान के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। 'जीरो' की शूटिंग काफी हद तक पूरी हो चुकी है तो वहीं आमिर की फिल्म की शूटिंग चल रही है। कटरीना आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई की थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed