फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रेड' देखने के बाद अजय देवगन के बेटे ने कर दिया ऐसा कमेंट, काजोल की छूट गई हंसी

Sat, 17 Mar 2018 06:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
Not only Kajol Ajay Devgn son Yug gives his review on Raid film
Ajay Devgn
अजय देवगन की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देती है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक 'रेड' फिल्म की ओपनिंग अच्छी रही हैं। इस बीच अजय देवगन के बेटे युग ने फिल्म को देखने के बाद रिव्यू दिया है जिसे जानने के बाद पापा अजय को खुशी जरूर होगी।

 
Not only Kajol Ajay Devgn son Yug gives his review on Raid film
Kajol
'रेड' फिल्म की स्क्रीनिंग देर रात मुंबई में रखी गई थी जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के साथ अजय देवगन का परिवार भी पहुंचा। 'रेड' को देखने के बाद अजय देवगन के बेटे युग ने फिल्म के बारे में अपनी राय रखी जिसे काजोल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
Not only Kajol Ajay Devgn son Yug gives his review on Raid film
Kajol, Ajay
काजोल ने ट्वीट किया - 'मुझे यह फिल्म पसंद आई, जमकर हंसी, तालियां बजाई..मैं अम्मा को घर ले जाना चाहता थी'। वहीं युग के रिव्यू को भी काजोल ने शेयर किया। युग ने फिल्म देखने के बाद कहा था - 'मैंने इनकम टैक्स के बारे में बहुत कुछ जाना।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Not only Kajol Ajay Devgn son Yug gives his review on Raid film
raid
'रेड' फिल्म में अजय देवगन के साथ इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिका में हैं। 'रेड' में अजय ईमानदार इनकम टैक्स अफसर के रोल में है। यह फिल्म 1980 में उत्तर प्रदेश में हुए हाई-प्रोफाइल इनकम टैक्स केस पर आधारित है। अजय के इस रोल को देखने के बाद आपको उनका 'सिंघम' लुक एक बार फिर से जरूर याद आ जाएगा। 
विज्ञापन
Not only Kajol Ajay Devgn son Yug gives his review on Raid film
Raid
'रेड' फिल्म को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। अजय देवगन की डायलॉग डिलीवरी के दीवाने फैंस ने शुरुआती शोज में 40 से 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दिखाई है। सिंगल थियेटर्स में फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, शाम के शोज में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। खास बात है कि 'रेड' सिर्फ 35 करोड़ के छोटे बजट पर बनी फिल्म है। उम्मीद की जा रही है कि पहले वीकेंड पर ही फिल्म अपना बजट निकाल लेगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed