फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेता इरफान खान ने किया अपनी बीमारी का खुलासा, इलाज के लिए जाएंगे विदेश

Sat, 17 Mar 2018 06:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan tweet on social media suffering from Neuroendocrine tumor
Irrfan Khan
बीते काफी दिनों से बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की बीमारी को लेकर कई खबरें सामने आ रही थीं। हर कोई उनके ठीक होने की दुआ कर रहा था हालांकि क्या बीमारी है इस बात का पता नहीं चल पा रहा था। कुछ देर पहले ही इरफान ने खुद सोशल मीडिया पर बीमारी के बारे में जानकारी दी। 

 
Irrfan Khan tweet on social media suffering from Neuroendocrine tumor
Irrfan Khan
इरफान खान ने ट्वीट किया - 'मैं न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हूं। यह दौर काफी मुश्किल है। मेरे आसपास लोगों का प्यार और हिम्मत है कि मैं इस मुश्किल समय का सामना कर पा रहा हूं। इलाज के लिए विदेश जा रहा हूं मुझे उम्मीद है कि आप लोग मेरे लिए दुआ करेंगे। जिन लोगों को लगता है कि न्यूरो दिमाग से संबंधित होता है उनको बता दूं हमेशा ऐसा नहीं होता। उम्मीद करता हूं जल्द ही आप लोगों को और कुछ बता सकूंगा।'
 

 
Irrfan Khan tweet on social media suffering from Neuroendocrine tumor
Irrfan Khan
इससे पहले इरफान खान ने 5 मार्च को सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था जिसके बाद इंटरनेट पर तहलका मच गया था। इस ट्वीट के जरिए इरफान ने कहा था कि वह खतरनाक बीमारी से पीड़ित है। परिवार और दोस्त साथ हैं किसी भी तरह की अटकलें न लगाए। इसके बाद इरफान ने आज ट्वीट करके बीमारी के बारे में जानकारी दी। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan tweet on social media suffering from Neuroendocrine tumor
Shoojit Sircar & irrfan khan
इरफान खान के इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें वायरल होने लगी थी। जिसके बाद फिल्म निर्देशक शूजित सरकार सामने आए और इरफान खान से मुलाकात की बात कही। शूजित सरकार ने कहा - ‘मैं उनसे दो तीन बार मिल चुका हूं, वह फिर से बयान जारी करने वाले हैं। आपके सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा। वह एक शानदार व्यक्ति हैं, मैं उनके बहुत करीब हूं। कृपया चिंता मत कीजिए। वह अब ठीक हैं, वह जल्द ही बयान जारी करेंगे।'
विज्ञापन
Irrfan Khan tweet on social media suffering from Neuroendocrine tumor
irrfan khan
आपको बता दें कि इरफान खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पीकू' को अच्छी सफलता मिली थी और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज एक बार फिर से इस जोड़ी को पर्दे पर साथ लाने जा रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 80 के दशक की मुंबई की माफिया क्वीन सपना दीदी पर आधारित है लेकिन फिलहाल यह फिल्म इरफान की बीमारी की वजह से ठंडे बस्ते में जाती हुई दिख रही है। 6 अप्रैल को इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल' रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed