{"_id":"5ab489bb4f1c1b91778b6ed1","slug":"race-film-completes-10-years-in-bollywood-anil-kapoor-shared-video-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"61 की उम्र में अनिल कपूर ने लगाई खतरनाक 'रेस', 10 साल बाद सलमान को दे रहे हैं टक्कर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
61 की उम्र में अनिल कपूर ने लगाई खतरनाक 'रेस', 10 साल बाद सलमान को दे रहे हैं टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
39 साल के फिल्मी सफर में अनिल कपूर ने बॉलीवुड में 1979 में आई 'हमारे तुम्हारे' फिल्म के एक छोटे से रोल से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई ऐसी फिल्में दी है जिसमें उनके किरदार को लोग आज भी याद करते हैं। अनिल कपूर इस समय 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद आप इस एक्टर की एनर्जी की तारीफ करते नहीं थकेंगे।
Anil Kapoor
अनिल कपूर ने ट्वीट किया - 'रेस परिवार के साथ 10 साल पूरे हो गए। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। मैं इस समय इतनी एनर्जी महसूस कर रहा हूं जितनी पहले कभी नहीं की।' इस पोस्ट के साथ अनिल कपूर ने एक वीडियो भी शेयर किया है।
10 years with the #Race family!! Thank you for all the love and support!! I am filled with energy like never before!! Congratulations @RameshTaurani & @BeingSalmanKhan! Gearing up for #Race3!! @SKFilmsOfficial @tipsofficial pic.twitter.com/AbUpNAgF7R
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) March 22, 2018
Anil Kapoor
इस वीडियो में अनिल कपूर कार में बैठे हुए हैं और बाइक से रेस लगा रहे हैं। 'रेस 3' फिल्म की शूटिंग आखिरी पड़ाव पर है जो अबु धाबी में चल रही है। 'रेस 3' रेस फिल्म की फ्रेंचाइजी हैं जो साल 2008 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 'रेस 2' और अब 'रेस 3' फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor
'रेस' फिल्म के तीनों पार्ट में अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए। कुछ दिन पहले ही फिल्म के सेट से अनिल कपूर की तस्वीरें लीक हुई थीं जिसमें वो कैदी की ड्रेस में दिखे थे। गौरतलब है कि 'रेस 3' में ज्यादातर स्टारकास्ट नई है। इस बार अनिल कपूर के अलावा सलमान खान, बॉबी देओल, डेजी शाह और जैकलीन फर्नांडीस लीड रोल में हैं।
विज्ञापन
Salman Khan
'रेस 3' इसी साल जून में रिलीज होगी। हाल ही में सलमान, बॉबी और डेजी का लुक सामने आया है। वहीं सलमान की अबु धाबी में शूटिंग के दौरान की तस्वीरें भी वायरल हुई थी जिसमें वह गाड़ियों से रेस लगाते हुए दिखाई दिए थे।