फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pooja Hegde: फिल्म के प्रमोशन के बीच फोटोशूट करवाती नजर आईं पूजा हेगड़े, लाल परी बन लूटा फैंस का दिल

Fri, 04 Mar 2022 09:32 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 04 Mar 2022 09:32 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राधेश्याम को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं।

विज्ञापन
Radhe shyam: Pooja Hegde shared her latest photos on instagram fans loved the actress photoshoot in red outfit
पूजा हेगड़े - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राधेश्याम को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। अभिनेत्री इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।



इसी बीच अभिनेत्री ने हाल ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गईं इन तस्वीरों को देख फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में पूजा हेगड़े लाल रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Radhe shyam: Pooja Hegde shared her latest photos on instagram fans loved the actress photoshoot in red outfit
पूजा हेगड़े - फोटो : इंस्टाग्राम

 

शेयर की गईं इन तस्वीरों में पूजा कातिलाना पोज और बोल्ड अंदाज से फैंस का दिन जीतती नजर आ रही हैं। दरअसल अभिनेत्री की यह तस्वीरें एक्ट्रेस की फिल्म राधेश्याम के प्रमोशनल इवेंट के दौरान क्लिक की गई हैं। गार्डन में खींची गईं इन तस्वीरों में अभिनेत्री लाल परी बनी नजर आ रही हैं।

 

Radhe shyam: Pooja Hegde shared her latest photos on instagram fans loved the actress photoshoot in red outfit
पूजा हेगड़े - फोटो : instagram/hegdepooja

लाल रंग के ट्राउजर और टॉप में पूजा हेगड़े की तस्वीरों को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। अपने इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस लाल रंग के चश्मे और बालों का बन बनाए बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री ने अपने आउटफिट के साथ गोल्डन रंग के ईयररिंग भी पेयर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Radhe shyam: Pooja Hegde shared her latest photos on instagram fans loved the actress photoshoot in red outfit
पूजा हेगड़े - फोटो : instagram/hegdepooja

इसके अलावा एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप कैरी किया है। अपने इस लाल रंग की आउटफिट में अभिनेत्री अलग-अलग पोज में फोटो क्लिक करवाती नजर आईं। एक्ट्रेस का यह हॉट अंदाज उनके फैंस के दिल भा रहा है। यही वजह है कि फैंस लगातार अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर लाइक कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

विज्ञापन
Radhe shyam: Pooja Hegde shared her latest photos on instagram fans loved the actress photoshoot in red outfit
पूजा हेगड़े का बोल्ड लुक - फोटो : instagram/hegdepooja

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही साउथ अभिनेता प्रभास के साथ फिल्म राधे श्याम नगर आने वाली हैं। यह फिल्म 11 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। पूजा हेगड़े और प्रभास की फिल्म राधेश्याम कन्नड़, तेलुगू, तमिल, हिंदी और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed