शाहरुख खान की 'पठान' की रिलीज डेट की घोषणा के बाद से ही प्रशंसक सलमान खान की 'टाइगर 3' के अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को यशराज फिल्म्स ने वीडियो जारी कर सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी है। बता दें कि आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 21 अप्रैल, 2023 यानी अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
Filmy Wrap: अगले साल रिलीज होगी 'टाइगर 3' और भीमला नायक का हिंदी ट्रेलर जारी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
शाहरुख खान की 'पठान' की रिलीज डेट की घोषणा के बाद से ही प्रशंसक सलमान खान की 'टाइगर 3' के अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को यशराज फिल्म्स ने वीडियो जारी कर सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जलसा' का पहला टीजर जारी कर दिया है। सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित 'जलसा' एक थ्रिलर फिल्म है। इसमें शेफाली शाह और विद्या बालन के अलावा मानव कौल, रोहिणी हट्टंगड़ी, इकबाल खान, विधात्री बंदी, श्रीकांत मोहन यादव, शफीन पटेल और सूर्य काशीभटला जैसे कलाकार मौजूद हैं। यह फिल्म 18 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।
JALSA Teaser Out: फिल्म 'जलसा' में है सस्पेंस और थ्रिल का तड़का, हैरान परेशान दिखीं विद्या बालन और शेफाली शाह
सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण के घर खुशखबरी आई है। आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता अग्रवाल प्रेग्नेंट थीं और अब श्वेता ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। आदित्य और श्वेता माता-पिता बन गए हैं। श्वेता ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि, श्वेता और आदित्य 24 फरवरी को ही माता-पिता बन गए थे लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर कर ये गुडन्यूज फैंस के साथ साझा नहीं की। हाल ही में, आदित्य ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें सिंगर ये गुडन्यूज फैंस को दी है। इस इंटरव्यू में आदित्य ने कहा कि वह हमेशा से चाहते थे कि उन्हें एक बेटी ही हो।
खुशखबरी: आदित्य नारायण बने पापा, सिंगर की पत्नी श्वेता ने बेटी को दिया जन्म
साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की हालिया रिलीज फिल्म भीमला नायक रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है। फैंस से शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर हिंदी में रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में पवन कल्याण और राणा दग्गुबाती मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का तेलुगु वर्जन 25 फरवरी को पर्दे पर रिलीज कर दिया गया था। भीमला नायक अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले ही दिन 60 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी और पांचवें दिन तक 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।
Bheemla Nayak In Hindi: भीमला नायक का हिंदी ट्रेलर रिलीज, पवन कल्याण की फिल्म ने पहले दिन की थी 60 करोड़ की कमाई
साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले प्रभास की हर फिल्म के लिए उनके फैंस उत्साहित रहते हैं। दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रभास ने अपने फैंस को एक इशारा दिया है। दरअसल वह फिर से महेन्द्र बाहुबली बनने की तैयारी में हैं। एक इंटरव्यू में प्रभास ने बताया कि वह बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली से फिर हाथ मिला सकते हैं। प्रभास ने कहा कि राजामौली बाहुबली की फ्रेंचाइजी बंद करने की तैयारी में नहीं हैं। ऐसे में इस फिल्म का अगला पार्ट जल्द आ सकता है। ऐसे में फैंस फिर से प्रभास को बाहुबली में देखने के लिए उत्सुक हो रहे हैं।
Bahubali 3: बाहुबली 3 के लिए एसएस राजामौली से फिर हाथ मिलाने वाले हैं प्रभास, एक इंटरव्यू में किया खुलासा