{"_id":"622b43cecfc5ff0563544e1e","slug":"radheshyam-actor-prabhas-reveals-that-astrologer-had-predicted-for-kangana-ranaut-that-she-would-become-an-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मजेदार किस्सा: कंगना रणौत के लिए ज्योतिषी की ये भविष्यवाणी हो चुकी है सच, प्रभास ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मजेदार किस्सा: कंगना रणौत के लिए ज्योतिषी की ये भविष्यवाणी हो चुकी है सच, प्रभास ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 11 Mar 2022 08:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में प्रभास ने ज्योतिषी की भूमिका निभाई है। फिल्म को दर्शकों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों को फिल्म शानदार लगी है तो कुछ लोगों ने फिल्म को डिजास्टर भी बताया है। हालांकि, प्रभास अपनी इस फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। हाल ही में, फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रभास ने कंगना रणौत से जुड़े एक किस्से के बारे में बताया है। इस दौरान प्रभास ने बताया है कि एक ज्योतिषी ने सालों पहले कंगना रणौत को लेकर एक भविष्यवाणी की थी, जो आज के समय में सच हो चुकी है। ये बात खुद कंगना ने प्रभास को बताई थी।
2 of 5
प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, प्रभास ने ‘राधे श्याम’ के प्रमोशन के दौरान डायरेक्टर एसएस राजामौली से बातचीत की। इस दौरान प्रभास ने कंगना रणौत से जुड़ी भविष्यवाणी बताई, जो एक ज्योतिषी ने की थी। प्रभास ने कहा कि जब हम फिल्म 'एक निरंजन' की शूटिंग कर रहे थे तब कंगना ने मुझे एक मजेदार बात बताई थी। कंगना एक छोटे से कस्बे में पली-बढ़ी हैं, जिसका सिनेमा से कोई लेना-देना नहीं होता है। तब वह अपने एक दोस्त के साथ केरल गई थीं यहां पर वह एक ज्योतिषी से मिलीं।
3 of 5
प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास ने आगे बताया कि उस ज्योतिषी ने कंगना से मिलने के बाद उन्हें बताया था कि वह एक एक्ट्रेस बनेंगी। ज्योतिषी की ये बात सुनकर कंगना हंसने लगी थीं और उन्होंने इस बात को भी मजाक में उड़ा दिया था क्योंकि वह एक छोटे से कस्बे की लड़की हैं। मैं ये इसलिए बता रहा हूं कि ऐसी कई चीजें होती भी होंगी और हमने सुनी भी हैं। लेकिन मैं इन चीजों पर विश्वास नहीं करता हूं। बता दें कि साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'एक निरंजन' में प्रभास और कंगना साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला
कंगना रणौत हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पास भांबला की रहने वाली हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और आज के समय में वह इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। कंगना ने कई हिट फिल्में दी हैं। वह पद्मश्री सहित 4 नेशनल अवार्ड्स जीत चुकी हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो ‘लॉक अप’ होस्ट कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राधे श्याम
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘राधे श्याम’ की बात करें तो इसमें प्रभास के साथ पूजा हेगड़े नजर आ रही हैं। ये भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। प्रभास की इस फिल्म का बजट लगभग 350 करोड़ बताया जा रहा है। दावा है कि फिल्म का वीएफएक्स ही लगभग 60 करोड़ के आसपास का है। ऐसे में इस फिल्म को शानदार कलेक्शन करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।