{"_id":"5e8330608ebc3e78dd04c7d2","slug":"radhika-apte-angry-on-people-who-are-panicking-during-coronavirus-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lockdown के बीच में फूटा इस अभिनेत्री का गुस्सा, कहा- 'ये फूडक्राइसिस नहीं है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lockdown के बीच में फूटा इस अभिनेत्री का गुस्सा, कहा- 'ये फूडक्राइसिस नहीं है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 31 Mar 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Radhika Apte
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूरा देश इन दिनों कोरोना वायरस के खतरे के चलते लॉकडाउन है। लॉकडाउन का असर आम से लेकर खास हर एक व्यक्ति पर पड़ा है। तो वहीं सबसे ज्यादा असर इस लॉकडाउन का फिल्म इंडस्ट्री पर पड़ा है। अचानक हुए इस लॉकडाउन की वजह से जो जहां था वो वहीं रह गया। कई सितारे तो मुंबई में ही थे तो वो अपने घरों में ही परिवार के साथ क्वारंटीन हैं। तो वहीं कई सितारे विदेशों में अपने काम के सिलसिले में थे जो वहीं रह गए हैं। इन्ही में से एक हैं अभिनेत्री राधिका आप्टे।
2 of 5
radhika apte
- फोटो : social media
अभिनेत्री राधिका आप्टे लॉकडाउन के बीच लंदन में अपना समय व्यतीत कर रही हैं। इसी बीच राधिका आप्टे ने लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। राधिका ने कोरोना वायरस के चलते बने हालातों को लेकर आम लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लोगों के परेशान होकर इस तरह के बर्ताव पर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा है कि फूडक्राइसिस नहीं हुआ है जो लोग इतना परेशान हो रहे हैं।
3 of 5
radhika apte
बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे इस समय अपने पति म्यूजिशियन बेंडिक्ट टेलर के साथ लंदन में हैं। इस दौरान राधिका ने भारत के साथ और कई देशों में कोरोना को लेकर बने हालातों पर चिंता जाहिर करने के साथ ही नाराजगी भी जाहिर की। राधिका ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा, 'यहां भी लॉकडाउन के चलते हालात वैसे ही हैं। लोग परेशानी में हैं और सुपर मार्केट खाली हैं। हमें समझना होगा कि फूड क्राइसिस नहीं है। इसलिए ये शर्म की बात हैं कि लोग इतनी खरीददारी कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
radhika apte
राधिका आगे कहती हैं, 'गोवा से मेरे एक दोस्त ने बताया कि वहां खाने के लिए कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि हमें इस पर भी निगरानी करनी होगी। अगर हम इसी तरह का बर्ताव करेंगे तो कई लोग परेशानी में पड़ जाएंगे। यहां भी सुपर मार्केट और फॉर्मेसी के अलावा कुछ नहीं खुला है।' वहीं इस दौरान राधिका ने फिल्म इंडस्ट्री को होने वाले नुकसान को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि इससे सबसे ज्यादा नुकसान रोजमर्रा पर जिंदगी व्यतीत करने वालों का हुआ है। वहीं राधिका ने ये भी कहा कि जितना हो सके लोगों की मदद करें।
विज्ञापन
5 of 5
radhika apte
गौरतलब है कि राधिका आप्टे ने शाहिद कपूर और अमृता राव स्टारर फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद से लगातार राधिका का फिल्मी ग्राफ बढ़ता ही गया। राधिका ने 'शोर इन द सिटी', 'अंधाधुन', 'पैडमैन' जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। उनकी एक्टिंग की हमेशा सराहना की जाती है। राधिका कई वेब सीरीज में बी अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।