Radhika Apte: राधिका आप्टे ने शेयर की 'बाफ्टा' से ऐसी तस्वीर, किसी ने की तारीफ तो किसी ने दे दिया ज्ञान
राधिका आप्टे ने बाफ्टा 2025 के दौरान बाथरूम में ब्रेस्ट पंपिंग करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को लेकर अब चर्चा शुरू हो गई है। फैंस ने अभिनेत्री को कई तरह की हिदायत तक दे डाली है।
अपनी इस तस्वीर के साथ राधिका ने कैप्शन में लिखा, 'अब मेरी बाफ्टा की रिएलिटी देखिए। मैं नताशा का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिनके कारण मैं इस अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हो पाई। उन्होंने बच्चे की टाइमिंग को देखते हुए ये प्लान किया। मैं बाथरूम में ये कर रही थी। इतना ही नहीं मैं शैंपेन लेकर बाथरूम में आई थी।
राधिका ने अपनी पोस्ट पर लिखा, नई मां बनना बहुत मुश्किल होता है। काम के दौरान बच्चे देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस तरह से हर चीज की चिंता करने और चीजों को आसान बनाने के लिए इंडस्ट्री और लोगों की तारीफ जरूरी है।
राधिका को उनके फैंस ने कमेंट में हिदायत दी है। एक फैन ने लिखा- 'बच्चे को नशा हो जाएगा मैम'। दूसरे फैन ने लिखा, 'ये तो दुख की बात है कि आपको बाथरूम में पंप करना पड़ रहा है, एक फीडिंग रूम जरूर होना चाहिए।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'वैसे तो ब्रेस्ट फीडिंग कराने के दौरान ड्रिंक नहीं करना चाहिए।' किसी ने लिखा, 'मुझे माफ करिए लेकिन राधिका आप इस पोस्ट के जरिए गलत मैसेज दे रही हैं। ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ड्रिंक करना सही नहीं।' एक अन्य फैन ने काम के दौरान भी ऐसे स्ट्रगल को लेकर अभिनेत्री की तारीफ की है।
राधिका आप्टे अपनी निजी जिंदगी को वैसे तो निजी रखना ही पसंद करती हैं। उनकी शादी को लगभग 12 साल हो चुके हैं। राधिका ने संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर से साल 2012 में शादी की थी। राधिका पिछले साल नवंबर 2024 में मां बनी हैं। उन्होंने अपने बच्चे के साथ भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो राधिका पिछले साल ‘सिस्टर मिडनाइट’ में नजर आईं थीं।