{"_id":"5c6cda1ebdec2208b00104f6","slug":"radhika-apte-shooting-start-with-nawazuddin-siddiqui-and-shanaya-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिजिटल क्वीन बन चुकी राधिका आप्टे लखनऊ में, बताया क्यों है रात अकेली!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डिजिटल क्वीन बन चुकी राधिका आप्टे लखनऊ में, बताया क्यों है रात अकेली!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shanaya kapoor with sanjay kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2018 में फिल्मों, वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्मों से डिजिटल एंटरटेनमेंट में नंबर वन बनी रहीं राधिका आप्टे की इस साल की पहली फिल्म रात अकेली की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो चुकी है। राधिका आप्टे इन दिनों ऑफबीट फिल्मों और एडल्ट वेब सीरीज की पहली पसंद हैं।
2 of 5
Radhika Apte
नेटफ्लिक्स पर सेक्रेड गेम्स और घूल वेब सीरीज में उनके काम की चर्चा अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक हो चुकी है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स की ही फिल्म लस्ट स्टोरीज में एक स्कूल टीचर के अपने छात्र के साथ बने जिस्मानी रिश्तों वाली कहानी में भी राधिका का काम उनके फैन्स को खूब पसंद आया।
3 of 5
radhika apte
बड़े पर्दे पर पैडमैन में अक्षय कुमार के साथ काम करने के बाद से राधिका आप्टे हिंदी सिनेमा के तमाम निर्देशकों की भी पहली पसंद बन चुकी है। राधिका आप्टे ने साल 2019 की पहली फिल्म कास्टिंग डायरेक्टर से निर्देशक बने हनी त्रेहन की साइन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nawazuddin Siddiqui
इस फिल्म में वह अपने फेवरिट को-स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग के लिए हनी त्रेहन फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू के साथ लखनऊ पहुंच चुके हैं। यही वह फिल्म है जिससे अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरूआत कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Radhika Apte
- फोटो : social media
राधिका आप्टे की आखिरी रिलीज फिल्म बॉम्बेरिया थी जो 18 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में राधिका आप्टे के साथ एक्टर शक्ति कपूर और उनके बेटे सिद्धार्थ कपूर नजर की भी मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।