फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: लंदन से वीडियो कॉल पर बोलीं राधिका आप्टे, 'ओ गॉड, ऑफ्टर ए लॉन्ग आई एम स्पीकिंग इन हिंदी!'

Sat, 18 Jul 2020 05:31 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 18 Jul 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Radhika Apte speaks about her role in raat akeli hai with Pankaj Shukla on a video call from london
राधिका आप्टे - फोटो : Social Media

अपने म्यूजीशियन पति बेनेडिक्ट टेलर के साथ लंदन में रह रहीं अभिनेत्री राधिका आप्टे अपनी अगली फिल्म ‘रात अकेली है’ को लेकर बहुत उत्साहित है। लंदन से ही अमर उजाला से एक एक्सक्लूसिव बातचीत में राधिका ने फिल्म की शूटिंग के लिए पहली बार उत्तर प्रदेश जाने के अपने अनुभवों के बारे में बताया। तमिलनाडु के वेल्लोर में जन्मी और पुणे में पली बढ़ीं राधिका ने ये बातचीत हिंदी में करने की पूरी कोशिश की और कहा कि लॉकडाउन के दौरान लगातार लंदन में रहना शुरू करने के बाद उनके लिए ये पहला मौका रहा, हिंदी में बातचीत करने का।

Radhika Apte speaks about her role in raat akeli hai with Pankaj Shukla on a video call from london
राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट टेलर

राधिका आप्टे और नेटफ्लिक्स का एक करीबी रिश्ता बना है उनकी फिल्मों और सीरीज के चलते। ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘घूल’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ के अलावा दूसरी फिल्मों की वजह से भी पिछले साल राधिका और नेटफ्लिक्स को लेकर खूब मीम्स बने। राधिका मानती हैं कि किसी कलाकार का मीम्स या चुटकुलों के जरिए लोककथाओं का हिस्सा बन जाना एक अलग अनुभव है। भारतीय सिनेमा में ऐसा उनके पहले सिर्फ रजनीकांत के साथ हुआ है। अपनी नई फिल्म में अपने किरदार के बारे में राधिका बताती हैं कि ये अपराध श्रेणी की एक ऐसी फिल्म है जिसमें नायिका का चरित्र बहुत ही अनिश्चित होता है। उसका स्वरूप और व्यवहार पल पल बदलता रहता है।

Radhika Apte speaks about her role in raat akeli hai with Pankaj Shukla on a video call from london
राधिका आप्टे - फोटो : instagram

कास्टिंग डायरेक्टर से फिल्म डायरेक्टर बने हनी त्रेहन की इस फिल्म के लिए राधिका पहली बार उत्तर प्रदेश आईं। यूपी की एक लड़की के किरदार में ढलने के लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ी, इस सवाल पर राधिका कहती हैं, “मैंने इस किरदार के लिए फिल्म की लेखक के साथ काफी मेहनत और रिहर्सल की। इसके चलते मुझे वहां के काफी तौर तरीकों के बारे में भी पता चल गया। लेकिन, हां निर्देशक हनी त्रेहन के साथ मेरा इस किरदार को लेकर लगातार संघर्ष चलता रहा और इसकी देहभाषा को सही करने की कोशिश मेरी फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक चलती रही।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Radhika Apte speaks about her role in raat akeli hai with Pankaj Shukla on a video call from london
राधिका आप्टे

लंदन से वीडियो कॉल पर होने वाली इस बातचीत के दौरान राधिका ने हिंदी में पूछे गए सवालों का उत्तर हिंदी में ही देने की पूरी कोशिश की और उन्होंने माना भी कि वह बहुत लंबे अरसे बाद हिंदी में बात कर रही हैं। उन्होंने कहा, “ओ गॉड, ऑफ्टर ए लॉन्ग आई एम टॉकिंग इन हिंदी!” ‘रात अकेली है’ में राधिका आप्टे के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इला अरुण और तिग्मांशू धूलिया भी अहम भूमिकाओं में।

विज्ञापन
Radhika Apte speaks about her role in raat akeli hai with Pankaj Shukla on a video call from london
राधिका आप्टे

राधिका आप्टे और ‘फिल्म रात अकेली है’ के निर्देशक हनी त्रेहन के साथ अमर उजाला की ये वीडियो बातचीत यहां देख सकते हैं:

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed