अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में जोर-शोर से चल रही है। दोनों 12 जुलाई, 2024 को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। इससे पहले अंबानी और मर्चेंट परिवारों ने अनंत और राधिका की शादी से पहले भव्य तीन दिवसीय कार्यक्रम रखा। प्री वेडिंग फंक्शन एक मार्च से शुरू हो चुका है, जो तीन मार्च तक चलेगा। पहले दिन कॉकटेल पार्टी हुईं, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं। मेहमानों और परिवार के लोगों ने तो अपने लुक से पार्टी में चार चांद लगाए ही, लेकिन अनंत और राधिका के लुक ने महफिल लूट ली। अनंत की होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट ने कॉकटेल नाइट के लिए शानदार लुक चुना था, जिसमें वे बेहद आकर्षक और बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं।
Anant-Radhika Pre Wedding: फंक्शन में क्रिस्टल गाउन में नजर आईं राधिका, कॉपी किया ब्लेक लाइवली का मेट गाला लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 मार्च, 2024 को अपनी कॉकटेल नाइट के लिए राधिका मर्चेंट बैंड वर्साचे की गुलाबी रंग की ऑफ-शोल्डर ड्रेस में नजर आईं। गोल्डन रोज गाउन में वे बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं। हालांकि, अब राधिका के गाउन की तस्वीरें खूब वायरल हुई। सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि यह वही गाउन है, जिसे अमेरिकी अभिनेत्री ब्लैक लाइवली ने अपने 2022 मेट गाला लुक के लिए पहना था।
Anant-Radhika Pre Wedding: प्री वेडिंग समारोह में अंबानी परिवार के चेहरे पर दिखी रौनक, नई तस्वीरें आईं सामने
Meenakshi Sheshadri: बॉलीवुड में लौट रही हैं मीनाक्षी शेषाद्रि, बोलीं- अभिनय मेरे लिए काम नहीं जुनून है
अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका ने अपने कस्टम-मेड वर्साचे आउटफिट को हीरे के आभूषणों के साथ स्टाइल किया। उन्होंने पीले स्टोन वाला एक खास नेकलेस पहना था। साथ ही एक प्लेन कंगन और दिल के डिजाइन की बालियां पहनी थी। इसके अलावा राधिका ने ग्लैम मेकअप किया, जिसमें लाल और हाइलाइट किए गए गाल, स्पार्कल लिप कलर लिपस्टिक, शिमरी आईशैडो, पलकों के लिए पतले स्ट्रोक और आइब्रो थीं। इसके साथ राधिका ने कर्ल बालों का स्टाइल किया था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।
Box Office Collection Report: लापता लेडीज की धीमी शुरुआत, आर्टिकल 370 समेत अन्य फिल्मों ने की इतनी कमाई
कॉकटेल नाइट की कुछ अन्य तस्वीरों में राधिका अपने मंगेतर अनंत के साथ मंच पर भाषण देती नजर आईं। इसके बाद वे अपनी होने वाली सास नीता अंबानी के साथ नजर आईं। नीता भी बैंगनी रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में देश-दुनिया की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।
Anant-Radhika Pre wedding: प्री वेडिंग समारोह में दिग्गज हस्तियों ने लगाए चार चांद, तस्वीरें हुईं वायरल