फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raghav Juyal Interview: घरवालों की मार ने मुझे बना दिया एक्टर, उत्तराखंड की संस्कृति ही मेरी पहचान

Mon, 25 Sep 2023 07:44 AM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 25 Sep 2023 07:44 AM IST
विज्ञापन
Raghav Juyal Interview with Amar Ujala Uttarakhand Dance India Dance 3 Kill ABCD sonali cable yudhra
राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता राघव जुयाल की फिल्म 'किल' की इन दिनों हर तरफ चर्चा है। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से लौटे राघव बताते हैं कि वहां भी इस फिल्म को खूब सराहना मिली। मुंबई में रहकर भी उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े रहने वाले राघव जुयाल को शोहरत पाने के लिए संघर्ष का लंबा सफर करना पड़ा है और ये इसके बावजूद कि उनकी पहली फिल्म के निर्माता ‘शोले’ जैसी कालजयी फिल्म बनाने वाले रमेश सिप्पी थे। राघव जुयाल से एक खास बातचीत...

Raghav Juyal Interview with Amar Ujala Uttarakhand Dance India Dance 3 Kill ABCD sonali cable yudhra
राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपके डैडी पेशे से वकील हैं। जब आपने अभिनय करने का फैसला लिया तो उन्होंने टोका तो होगा?
वह तो हर मां बाप करते ही हैं। मैं उत्तराखंड से हूं। मेरा आधा खानदान फौज में है, बाकी आधा दूसरी सरकारी नौकरियों में। घर वाले यही सोच रहे थे कि ये क्या करने जा रहा है। डांस और नाटक करने के जह से घर में मार भी खाई लेकिन उसी मार ने मुझे एक्टर बना दिया। फिल्म लाइन की समझ घरवालों को तब शायद उतनी नहीं थी। लेकिन, अब जब कुछ बन गया हूं तो सबने मुझे स्वीकार कर लिया है। मुंबई में रहकर भी मैं अपने उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ा हुआ हूं। ये संस्कार हर क्षेत्र में काम आते हैं। हम पहाड़ी लोग बहुत ही साधारण तरीके से रहते हैं। और, ये सब बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद है।

Raghav Juyal Interview with Amar Ujala Uttarakhand Dance India Dance 3 Kill ABCD sonali cable yudhra
राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तो, मुंबई कब आए और पहला मौका कैसे मिला
साल 2012 में मुंबई आया था। मुंबई आने के बाद ऑडिशन देता रहा, एक बार मेरा चयन भी एक प्रोजेक्ट के लिए हुआ, लेकिन यह बोलकर बाहर निकाल दिया कि कुछ नहीं आता। फिर मैं टेरेंस लुईस का डांसिंग स्टूडियो संभालने लगा। उन्होंने मुझे रहने के लिए जगह भी दी लेकिन मैंने कहा कि स्टूडियो में ही रहूंगा। वहां मेरी डांस की प्रैक्टिस भी होती रही। डांस रियलिटी शो में भाग लेने वाले बच्चे वहां डांस सीखने आते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raghav Juyal Interview with Amar Ujala Uttarakhand Dance India Dance 3 Kill ABCD sonali cable yudhra
राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपने भी तो डांस रियलिटी शो में हिस्सा लेने की कोशिश की थी, तब क्या हुआ था?
मुझे 'डांस इंडिया डांस 3' के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था। लेकिन, यूट्यूब पर मेरा एक वीडियो इतना वायरल हुआ कि शो बनाने वालों को मुझे पब्लिक डिमांड पर वापस लाना पड़ा। फिर सिलसिला शुरू हो गया। कई रियलिटी शो में भाग लिया। कई रियलिटी शोज की मेजबानी की। डांस रियलिटी शो के जरिए जो सफर शुरू हुआ, उसी की वजह से आज यहां तक पहुंचा हूं।

विज्ञापन
Raghav Juyal Interview with Amar Ujala Uttarakhand Dance India Dance 3 Kill ABCD sonali cable yudhra
किल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन दिनों आपके अभिनय की चर्चा फिल्म 'किल' को लेकर खूब हो रही है, इससे किस तरह से जुड़ना हुआ?
जब ‘किल’ के लिए मेरे पास ऑफर आया, उस समय मैं फिल्म 'हसल' की शूटिंग बनारस में रणवीर शौरी और संजय मिश्रा के साथ कर रहा था। बनारस से ही इसका ऑडिशन बनाकर भेज दिया। फिर फिल्म के निर्देशक निखिल नागेश भट्ट का फोन आया कि मेरा चयन हो गया है। निर्माता गुनीत मोंगा ने बाद में बताया कि इस किरदार के लिए 100 से ज्यादा लोग ऑडिशन दे चुके थे। इस फिल्म के बाद मैने गुनीत मोंगा की वेब सीरीज 'ग्यारह ग्यारह' में लीड रोल किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed