फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल बोस ने 5 स्टार होटल के कमरे में मंगाए दो केले, बिल देख उड़े होश

Wed, 24 Jul 2019 12:09 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 24 Jul 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
rahul bose pay 440 rp for two banana in 5 star hotel video viral
rahul bose - फोटो : social media
राहुल बोस बेहतरीन एक्टर में से एक हैं लेकिन वो लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं । हाल ही में राहुल अपने एक वीडियो की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं । इस वीडियो को राहुल ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है । राहुल वीडियो में अपना दर्द बयां करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, राहुल को एक पांच सितारा होटल में दो केलों की भारी-भरकम कीमत चुकानी पड़ी।

 
rahul bose pay 440 rp for two banana in 5 star hotel video viral
राहुल बोस
राहुल वीडियो में बता रहे हैं, 'इस वीडियो को मैं चंडीगढ़ में शूट कर रहा हूं । यह जेडबल्यू मैरिएट होटल का खूबसूरत स्वीट है। दरअसल, जिम में वर्कआउट करने के बाद मैंने दो केले मंगवाए, मुझे दे दिए गए । लेकिन जरा आप बिल देखिए ।' होटल ने दो केलों का बिल 442 रुपये बना दिया । 
 
rahul bose pay 440 rp for two banana in 5 star hotel video viral
rahul bose - फोटो : social media
राहुल ने बिल भी शेयर किया । उन्होंने विडियो के कैप्शन में लिखा, ‘आपको भरोसा करने के लिए यह देखना होगा । कौन कहता है कि फल आपके लिए नुकसानदायक नहीं हैं ।' इस ट्वीट के साथ राहुल ने चंडीगढ़ के उस पांच सितारा होटल को टैग भी किया है । वीडियो में राहुल ने दो केले और बिल दिखाया । 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
rahul bose pay 440 rp for two banana in 5 star hotel video viral
rahul bose - फोटो : social media
इस वीडियो को अभी तक 32 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं । राहुल के इस पोस्ट पर कई कमेंट भी आए । एक यूजर ने लिखा, 'दरअसल, उन लोगों के पास दो केलों को चार्ज करने का सिस्टम नहीं होगा । इसलिए उन्होंने आपसे पूरे प्लेटर का पैसा चार्ज कर लिया है । कुछ होटल में फल से भरी टोकरी रूम में ही होती है ।'
विज्ञापन
rahul bose pay 440 rp for two banana in 5 star hotel video viral
Rahul Bose
एक और यूजर ने लिखा, 'आपको हिंदी में पूछना चाहिए था । केला मिलेगा केला । तब शायद वो आपसे कम पैसे लेते ।' एक और यूजर ने लिखा, 'मैं जिम से थोड़ा समय निकालता और पैदल मार्केट जाकर दो केले 20 रुपये में खरीद लाता ।' एक यूजर लिखती है, 'आई लव रेहड़ी वाले भैया ।'

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed