Rahul Roy Suffers Brain Stroke: सुपरहिट म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'आशिकी' से मशहूर हुए अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy) को ब्रेन स्ट्रोक आया है। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब यह हादसा हुआ राहुल श्रीनगर में 'कारगिल' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
राहुल रॉय को आया ब्रेन स्ट्रोक और वाजिद खान की पत्नी का सनसनीखेज आरोप, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सेलेब्स हों या टेलीविजन सेलिब्रिटी सभी देश दुनिया से जुड़े कई मुद्दों को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए बड़ी ही बेबाकी से रखते हैं। इसी के चलते कई बार ये सेलेब्स ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा का भी नाम शामिल हो गया है। लेकिन कपिल ने भी अपने जवाब से ट्रोलर की बोलती बंद कर दी।
यूजर ने कपिल शर्मा से कहा 'चुपचाप कॉमेडी कर', कॉमेडियन ने जवाब से कर दी बोलती बंद
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत खासी सुर्खियों में रहती हैं। कंगना अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। वो हर समसामयिक मुद्दें को लेकर अपनी बात रखती ही रहती हैं। इस वजह से कई बार कंगना ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। अब हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है जिसकी वजह से कंगना को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।
कंगना ने किसान आंदोलन वाली 'दादी' को बताया शाहीन बाग की बिलकिस बानो, ट्रोल होते ही ट्वीट किया डिलीट
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहती हैं, बावजूद इसके सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। किसी न किसी से वजह कृष्णा सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते हैं। हाल ही में जब एक यूजर ने कृष्णा को ट्रोल करने की कोशिश की तो उन्होंने मुहतोड़ जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी।
टाइगर श्रॉफ की बहन का मजाक उड़ाने की कोशिश कर रहा था यूजर, कृष्णा ने एक जवाब से बोलती कर दी बंद
Late Wajid Khan wife on life in an inter caste marriage: साल 2020 हिंदी सिनेमा के लिए काल साबित हुआ। इस साल कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनमें से एक दिग्गज गायक और संगीतकार वाजिद खान भी हैं। वाजिद खान का इस साल जून में इंतकाल हो गया था। अचानक हुए उनके इंतकाल ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अब वाजिद खान की पत्नी कमालरुख खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सभी को हैरान कर दिया है।
लव जिहाद पर बहस के बीच दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की पत्नी का सनसनीखेज खुलासा- 'धर्म परिवर्तन को किया था मजबूर'