फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशिकी फेम राहुल की फिल्में न मिलने पर हुई थी ऐसी हालत, अब TikTok पर धमाकेदार वापसी

Sat, 28 Sep 2019 06:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 28 Sep 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Rahul Roy Tik Tok Video Goes Viral Aashiqui Song Dil Ka Alam
rahul roy tik tok - फोटो : instagram

साल 1990 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' तो आपको याद ही होगी। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी ये फिल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई थी। फिल्म के हीरो राहुल रॉय ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी लेकिन इसके बावजूद वो बॉलीवुड में ज़्यादा टिक नहीं पाए। अचानक राहुल लाइमलाइट से गायब हो गए और फिर कुछ साल बाद बिग बॉस सीजन 1 में आए। इन दिनों राहुल फिर से खबरों में हैं। कहा जा रहा है कि फिल्मों में वो एक बार फिर से वापसी कर रहे हैं।

Rahul Roy Tik Tok Video Goes Viral Aashiqui Song Dil Ka Alam
rahul roy tik tok - फोटो : instagram

राहुल इन दिनों सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। इसी बीच राहुल रॉय का एक नया टिक टॉक वीडियो वायरल हो रहा है। राहुल रॉय फिल्म आशिकी के गाने 'दिल का आलम मैं क्या बताऊं तुझे...एक चेहरे ने बहुत प्यार से देखा मुझे' पर अभिनय कर रहे हैं। वीडियो काफी फनी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Follow @punjabiworldcinema After so many videos on TikTok Original video comes here @officialrahulroy #aashiqui #aashiqui2 #rahulroy #wohmeresamnebaithihaimagar #bollywood #pollywood #punjabiworldcinema #hindisongs #nostalgia #bollywoodhot #tiktok #bollywooddance #salmankhan #nehakakkar #kapilsharma #ajaydevgan #akshaykumar #srk #dishapatani #katrinakaif #dabooratnani #sidharthmalhotra #aliabhatt #ranbirkapoor #ranveersingh

A post shared by Punjabi World Cinema (@punjabiworldcinema) on

 

Rahul Roy Tik Tok Video Goes Viral Aashiqui Song Dil Ka Alam
Rahul Roy - फोटो : Social Media

राहुल के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर उनसे एक बार फिर फिल्मों में काम करने की अपील कर रहे हैं। राहुल रॉय फिलहाल मुंबई में रहते हैं। उन्होंने एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला है। एक बार फिर वह बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने वापस आ रहे हैं। डायरेक्टर नितिन गुप्ता ने राहुल को अपनी फिल्म 'वेलकम टू रशिया' ऑफर की है। यह एक कॉमेडी ड्रामा होगी। इस बात की जानकारी खुद राहुल ने दी थी। हालाकि फिल्म कब आएगी इसकी जानकारी नहींं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Roy Tik Tok Video Goes Viral Aashiqui Song Dil Ka Alam
Rahul Roy - फोटो : file photo

बता दें 1990 के दशक की हिट फिल्म 'आशिकी' से मशहूर हुए अभिनेता राहुल रॉय को दर्शक लगभग भूल चूके थे पर 'बिग बॉस' ने उन्हें नया नाम दिया। राहुल रॉय बिग बॉस के पहले सीजन का हिस्सा थे और इसके विनर रहे थे। साल 2017 में राहुल रॉय ने बीजेपी ज्वॉइन कर लिया।

ये भी पढ़ें- कभी खर्च निकालने के लिए अंडे की दुकान लगाते थे महमूद, बाद में लीड हीरो से भी ज्यादा हुए पॉपुलर

विज्ञापन
Rahul Roy Tik Tok Video Goes Viral Aashiqui Song Dil Ka Alam
Rahul Roy - फोटो : instagram

आशिकी के बाद राहुल के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी जब उन्होंने 47 फिल्में साइन की थीं जिनमें से 19 लोगों के पैसे वापस कर दिए थे। एक वक्त ऐसा था जब उनकी 23 फिल्में फ्लोर पर थीं और दिन में तीन फिल्मों की शूटिंग करके, वो रात में अन्य फिल्मों के लिए काम किया करते थे। ये सिलसिला करीब छह साल चला। लेकिन धीरे-धीरे उनकी चमक फीकी होती चली गई। फिल्में न मिलने के बाद राहुल ऑस्ट्रेलिया चले गए। बीच-बीच में वह भारत भी आते रहे। अब राहुल मुंबई में ही रहते हैं और एक बार फिर इंडस्ट्री में वापसी करने को तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed