{"_id":"60f3bed88ebc3e61c5267b35","slug":"rahul-vaidya-narrates-an-incident-from-his-first-night-with-wife-disha-parmar-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिशुल: राहुल वैद्य ने बताया फर्स्ट नाइट का मजेदार किस्सा, बोले- रात के तीन बजे...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिशुल: राहुल वैद्य ने बताया फर्स्ट नाइट का मजेदार किस्सा, बोले- रात के तीन बजे...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राहुल वैद्य-दिशा परमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन के मशहूर सितारे राहुल वैद्य और दिशा परमार 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए हैं। राहुल-दिशा के फैंस दोनों की शादी से काफी खुश हैं और कपल की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। राहुल-दिश ने अपनी शादी और उसके पहले होने वाली सभी रस्मों की तस्वीरें फैंस के साथ साझा कीं। कपल ने हर एक खास पल को एन्जॉय किया और फैंस के साथ भी अपनी खुशियां बांटी। तो वहीं अब राहुल वैद्य ने अपनी फर्स्ट नाइट का मजेदार किस्सा बताया है। फैमिली टाइम सेशन के दौरान राहुल वैद्य पत्नी दिशा परमार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ स्टेज पर नजर आए। राहुल और दिशा ने गाना भी गाया। इसके बाद राहुल ने एक किस्सा सुनाया, जिसने सबका ध्यान खींचा।
राहुल वैद्य ने बताया कि उनके मामा रात के तीन बजे उनके कमरे में आए। जब वो दिशा के साथ कमरे में थे। इसके बाद दिशा ने उनसे पूछा कि क्या उनके कमरे में कोई और भी है? राहुल ने आगे कहा कि सुबह आठ बजे उनके मामा उन्हें फिर से परेशान करने आए थे।
2 of 5
राहुल वैद्य-दिशा परमार
- फोटो : सोशल मीडिया
पूरा किस्सा बताते हुए राहुल कहते हैं, 'मेरे साथ मेरे दो कजिन थे पार्टी कर रहे थे, मैंने कहा मेरे रूम में आ जाओ। पता नहीं कल रात क्या हुआ। रात को गए मेरे में रूम में। रात को तीन बजे मेरी फर्स्ट नाइट हो रही है। और मेरी बीवी मेरे से पूछती है कि हमारे रूम में कोई है क्या? मैंने कहा- हां हैं। उसके बाद मैं सो गया। उसके बाद सुबह आठ बजे मेरे रूम की घंटी बजाते हैं और कहते हैं कि तू सो रहा हैं क्या? हां, सो रहा हूं। वो बोले- वो जैकेट रह गया, जैकेट लेने आया हूं। तो मामा जैकेट 12 बजे भी लिया जा सकता है।'
3 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर राहुल वैद्य और दिशा परमार का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो राहुल और दिशा की फर्स्टनाइट के बाद अगली सुबह का है। इस वीडियो में राहुल और दिशा स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
कपल की शादी में उनके करीबी परिवार के सदस्य और सबसे अच्छे दोस्त तोशी साबरी और एली गोनी शामिल हुए थे। शाम को, जोड़े ने एक भव्य रिसेप्शन रखा, जिसमें दिशा और राहुल के वेडिंग रिसेप्शन में बिग बॉस 14 और खतरों के खिलाड़ी 12 के उनके कई साथियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
5 of 5
राहुल वैद्य-दिशा परमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, राहुल और दिशा ने 6 जुलाई 2021 को अपनी शादी की खबर की घोषणा की थी। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया था। कपल ने शादी की डेट का एलान करते हुए लिखा था, 'अपने परिवार वालों के आशीर्वाद के साथ, हम इस खास पल को आपके साथ साझा करने के लिए काफी प्रसन्न हैं। हम आपको बताने के लिए काफी उत्साहित हैं कि, हमारी शादी 16 जुलाई 2021 को होने वाली है। हम साथ में प्यार और एकजुटता के इस नए चैप्टर को शुरू करने जा रहे हैं, इसके लिए हमें आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है। प्यार, दिशा और राहुल।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।