{"_id":"67f8b53728f5a2c65803b141","slug":"raid-2-nasha-song-out-now-release-tamanna-bhatia-hot-moves-fans-reaction-ajay-devgn-riteish-deshmukh-movie-2025-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nasha: 'Raid 2' से तमन्ना भाटिया का 'नशा' गाना हुआ रिलीज, जबरदस्त हॉट डांसिंग मूव्स ने छुड़ाए फैंस के पसीने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nasha: 'Raid 2' से तमन्ना भाटिया का 'नशा' गाना हुआ रिलीज, जबरदस्त हॉट डांसिंग मूव्स ने छुड़ाए फैंस के पसीने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:57 AM IST
सार
Tamanna Bhatia Nasha Song: रेड 2 का जबरदस्त गाना 'नशा' कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। इस गाने में तमन्ना भाटिया ने अपने हॉट डांसिंग मूव्स से सभी के दिलों को एक बार फिर से जीत लिया है, इस फिल्म से पहले तमन्ना ने 'स्त्री 2' में 'आज की रात' गाने में जमकर धमाल मचाया था।
विज्ञापन
1 of 5
रेड 2 का गाना 'नशा' हुआ रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अजय देवगन और रितेश देशमुख की आगामी फिल्म 'रेड 2', 1 मई को रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले फिल्म का स्पेशल सॉन्ग 'नशा' आज रिलीज हो चुका है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत लिया है। तमन्ना के फैंस अब इस गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
2 of 5
नशा गाने पर तमन्ना भाटिया ने दिखाए अपने हॉट मूव्स
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म रेड 2 के नशा गाने का एक वीडियो शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'अब सिर्फ नशा ही नशा होगा' गाना रिलीज हो चुका है। रेड 2 सिनेमाघरों में 1 मई 2025 को रिलीज होगी।
फैंस को पसंद आया तमन्ना का डांस
- फोटो : सोशल मीडिया
रेड 2 के 'नशा' गाने पर तमन्ना भाटिया के फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। 42 मिनटों के अंदर यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 2 लाख से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं। एक फैन ने लिखा, 'तेरा नशा ऐसा चढ़ा', एक और यूजर ने लिखा, 'तमन्ना भाटिया हमेशा दिलों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'तमन्ना का डांसिंग हुनर कमाल का है', एक और यूजर ने लिखा, 'बेहद शानदार', एक और यूजर ने लिखा, 'तमन्ना भाटिया का लुक और डांस', एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत बढ़िया देसी आइटम सांग'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेड 2 में अजय देवगन और रितेश देशमुख नजर आएंगे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
रेड 2 राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित एक आगामी थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म रेड (2018) का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'रेड 2' आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक (देवगन) की वापसी की कहानी है, जो एक और सफेदपोश अपराध पर नजर रखता है।
पिछली फिल्म की तरह, सीक्वल भी आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए आयकर छापे पर आधारित है, जो सफेदपोश अपराधों पर नजर रखने के लिए खुफिया एजेंसियों के साथ काम करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।