{"_id":"5b29ff0a4f1c1bf96e8b91a0","slug":"raid-director-rajkumar-gupta-will-marriage-today-with-actress-myra-karn","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं विद्या बालन की 'बहन', अजय देवगन के डायेक्टर से करेंगी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं विद्या बालन की 'बहन', अजय देवगन के डायेक्टर से करेंगी शादी
Wed, 20 Jun 2018 03:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'रेड' का शानदार निर्देशन से दर्शकों का दिल जीतने वाले निर्देशक राजकुमार गुप्ता आज रांची में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राजकुमार बॉलीवुड एक्ट्रेस मायरा कर्ण से शादी कर रहे हैं। पता हो कि मायरा कर्ण साल 2011 में आई रानी मुखर्जी और विद्या बालन की फिल्म 'नो वन किल्ड जसिक' में नजर आईं थी। उन्होंने इस फिल्म में विद्या बालन की बहन यानी जसिका लाल का अहम रोल निभाया था।
2 of 4
गौरतलब है कि राजकुमार गुप्ता ने मायरा कर्ण को इस साल फरवरी में शादी के लिए प्रपोज किया था। यह दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं। राजकुमार गुप्ता ने मायरा कर्ण के साथी शादी करने को लेकर भी मीडिया से बात की थी।
3 of 4
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- मैं और मायरा हम दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। मैंने उनको शादी के लिए इसी साल फरवरी में प्रपोज किया था। इसके बाद हम दोनों ने खुद को सेटल करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि राजकुमार गुप्ता ने अजय देवगन की फिल्म 'रेड' के अलावा आमिर और 'नो वन किल्ड जसिका' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया था। राजकुमार गुप्ता और मायरा कर्ण के शादी समारोह में परिवार और खास दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।