फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raima Sen: 'द वैक्सीन वॉर' को प्रोपेगेंडा फिल्म बुलाए जाने पर राइमा सेन ने किया रिएक्ट, बोलीं- मुझे फर्क..

Thu, 21 Sep 2023 06:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 21 Sep 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Raima Sen reacts on The Vaccine War being called propaganda film says she does not care about it
राइमा सेन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटी राइमा सेन इन दिनों फिल्मों में अपने कमबैक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। राइमा सेन जल्द ही विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में काम करती नजर आएंगी। 'द कश्मीर फाइल्स' की अपार सफलता के बाद एक बार फिर विवेक अग्निहोत्री देश से जुड़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी इस फिल्म पर भी वैसे ही सवाल उठाए जा रहे हैं, जैसे पिछले साल रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' पर उठाए गए थे। 'द वैक्सीन वॉर' को भी प्रोपेगेंडा फिल्म बताया जा रहा है और अब इस तरह की प्रतिक्रिया देने वाले लोगों पर राइमा सेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया कि क्या उन्हें इस तरह के कमेंट्स से  फर्क पड़ता है? चलिए जानते हैं..  

Raima Sen reacts on The Vaccine War being called propaganda film says she does not care about it
राइमा सेन - फोटो : Instagram

राइमा सेन अपनी आगामी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसे 'अंधराष्ट्रवादी' और प्रोपेगेंडा फिल्म बताया जा रहा है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राइमा सेन ने 'द वैक्सीन वॉर' को प्रोपेगेंडा फिल्म कहे जाने और इसकी आलोचना के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें इसकी परवाह नहीं है। वह बोलीं, 'एक अभिनेत्री के रूप में यह सही में मेरे लिए मायने नहीं रखता। महत्वपूर्ण यह है कि मेरे किरदार को कैसा आकार दिया गया है। क्या इससे मुझे कुछ मिलेगा और कुछ हासिल होगा?'
Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति-राघव की शादी को लेकर आया नया अपडेट, फोन के इस्तेमाल पर नहीं लगेगी पाबंदी

Raima Sen reacts on The Vaccine War being called propaganda film says she does not care about it
राइमा सेन - फोटो : Instagram

राइमा सेन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'बेशक, कई बार आप किसी दोस्त के लिए फिल्म करते हैं। लेकिन अपने करियर के इस पड़ाव पर मैं वह काम करूंगी, जो मेरे लिए फायदेमंद हो। मैं स्वार्थी ढंग से काम चुनती हूं। ईमानदारी से कहूं तो यह लोगों की धारणा है, चाहे वे इसे अंधराष्ट्रवादी कहें या दुष्प्रचार कहें या इसे ट्रोल करें, मुझे वास्तव में इसकी परवाह नहीं है।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Raima Sen reacts on The Vaccine War being called propaganda film says she does not care about it
राइमा सेन - फोटो : Instagram
राइमा सेन ने इस इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि क्या फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में उनका किरदार एक पत्रकार से प्रेरित है या नहीं। अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे यकीन है कि यह है लेकिन केवल विवेक ही इसके बारे में जानते हैं। हालांकि, मुझे यह जोड़ना होगा कि यदि यह एक व्यक्ति नहीं है, तो यह निश्चित रूप से उन लोगों के ग्रुप का प्रतिनिधित्व करता है जो इस तरह महसूस करते हैं। विवेक ने बहुत सारा जमीनी काम किया है और उनके पास निश्चित रूप से सभी पात्रों के लिए एक संदर्भ पॉइंट है।'
Nitesh Tiwari: वरुण धवन की 'बवाल' को मिली आलोचना से नितेश तिवारी पर पड़ा असर? निर्देशक ने दी प्रतिक्रिया
 
विज्ञापन
Raima Sen reacts on The Vaccine War being called propaganda film says she does not care about it
द वैक्सीन वॉर - फोटो : Social media

विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित, 'द वैक्सीन वॉर' में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी और राइमा सेन मुख्य भूमिकाओं में हैं। एक सच्ची कहानी के रूप में प्रचारित, 'द वैक्सीन वॉर', कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए अपनी खुद की वैक्सीन बनाने की भारत की लड़ाई की कहानी बताती है। यह फिल्म पहले 28 सितंबर को प्रभास की 'सालार' के साथ टकराने वाली थी। हालांकि, 'सालार' को टाल दिया गया है। पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed