फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सियासी विरोधी राज बब्बर और जया प्रदा कैमरे के सामने साथ करेंगे गुटर गूं, इस निर्देशक ने बनाई जोड़ी

Wed, 25 Nov 2020 09:37 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 25 Nov 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
Raj Babbar and Jaya Prada will seen in KC Bokadia punjabi film
राज बब्बर, जया प्रदा - फोटो : इंस्टाग्राम

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले रहने वाले दो दिग्गज नेता जल्द ही पंजाबी भाषा में एक दूसरे से एक अलग ही गुटर गूं करते नजर आने वाले हैं। ये दोनो नेता अतीत में एक ही पार्टी में साथ भी काम कर चुके हैं, लेकिन इन दिनों दोनों एक दूसरे से 36 का आंकड़ा रखने वाली पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी से ताल्लुक रखते हैं। हम यहां बात कर रहे हैं दिग्गज अभिनेता राज बब्बर और चर्चित अभिनेत्री जया प्रदा की।

Raj Babbar and Jaya Prada will seen in KC Bokadia punjabi film
जया प्रदा - फोटो : Instagram: @jayapradaofficial

वरिष्ठ अभिनेत्री जया प्रदा ने 58 साल की उम्र में एक नई फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मन बनाया है। वह अपने बहुत ही करीबी फिल्म निर्माता के सी बोकाडिया की फिल्म 'भूत अंकल तुसी ग्रेट हो' के साथ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। फिल्मों में अक्सर देखा गया है कि पंजाबी फिल्मों के सितारे अक्सर हिंदी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाते हुए नजर आते हैं। लेकिन, यहां जया प्रदा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, आदि भाषाओं में अपना परचम लहराने के बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत करने जा रही हैं।

Raj Babbar and Jaya Prada will seen in KC Bokadia punjabi film
जया प्रदा - फोटो : ANI

'भूत अंकल तुसी ग्रेट हो' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन भी के सी बोकाड़िया कर रहे हैं। हिंदी फिल्मों के लिए के सी बोकाड़िया बड़ा नाम है। उन्होंने 'आज का अर्जुन', 'फूल बने अंगारे', 'पुलिस और मुजरिम', 'कुंदन', 'शक्तिमान', 'मैदान-ए-जंग', 'लाल बादशाह', 'डर्टी पॉलिटिक्स' जैसी कई बड़ी हिंदी फिल्मों का निर्देशन कर रखा है। इन फिल्मों में उन्होंने अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, रेखा, धर्मेंद्र, अजय देवगन, सनी देओल, गोविंदा जैसे कई और बेहतरीन कलाकारों के साथ काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Babbar and Jaya Prada will seen in KC Bokadia punjabi film
राज बब्बर - फोटो : file photo

जया प्रदा और के सी बोकाड़िया ने 'आज का अर्जुन', 'त्यागी', 'कुंदन', 'इंसानियत के देवता', 'मैदान-ए-जंग' जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है। दोनों की ट्यूनिंग पहले भी गजब की रही है और अब ये दोनों एक साथ इस पंजाबी फिल्म 'भूत अंकल तुसी ग्रेट हो' भी काम करेंगे। जयाप्रदा के साथ इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता राज बब्बर भी एक मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। राज बब्बर ने पहले भी पंजाबी फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
Raj Babbar and Jaya Prada will seen in KC Bokadia punjabi film
प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala

जया प्रदा और के सी बोकाड़िया ने 'आज का अर्जुन', 'त्यागी', 'कुंदन', 'इंसानियत के देवता', 'मैदान-ए-जंग' जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है। दोनों की ट्यूनिंग पहले भी गजब की रही है और अब ये दोनों एक साथ इस पंजाबी फिल्म 'भूत अंकल तुसी ग्रेट हो' भी काम करेंगे। जयाप्रदा के साथ इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता राज बब्बर भी एक मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। राज बब्बर ने पहले भी पंजाबी फिल्मों में काम किया है।

पढ़ें: ये है जॉन अब्राहम का लग्जरी बाइक कलेक्शन, इन छह की कीमत लाखों में, देखें PHOTOS

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed