फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेश जाकर टूट गया था 'आवारा' राजकपूर का दिल, करने लगे थे भारत लौटने की जिद

Thu, 14 Dec 2017 11:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Thu, 14 Dec 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
raj kapoor and moscow, see what happens to him on primer of film awara
Awara, Raj Kapoor - फोटो : RK Studio

राजकपूर की फिल्‍मों को भारत में हाथों-हाथ लिया गया। लेकिन जब वह अपनी फिल्म आवारा के प्रीमियर के लिए मास्को पहुंचे तो वहां कुछ ऐसा हुआ कि राजकपूर एक ही रात के बाद मास्को से भारत लौटने की तैयारी करने लगे। बात लगभग पचास के दशक की है। मॉस्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में पहली बार भारत को शिरकत करने का मौका मिला था।

raj kapoor and moscow, see what happens to him on primer of film awara
Shree 420, Raj Kapoor - फोटो : RK Studio

प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख सदस्य थे ख्वाजा अहमद अब्बास, बिमल रॉय, राज कपूर, देव आनन्द और सलिल चौधरी। राज कपूर की 'आवारा' कुछ ही समय पहले रिलीज हुई थी और भारत में उसे खूब लोकप्रियता प्राप्त हो रही थी। राज को विश्वास था कि देश की तरह विदेश में भी दर्शकों द्वारा उसे पूरा समादर मिलेगा और अंतरराष्ट्रीय फलक पर वह पर्याप्त नाम कमा सकेगी। प्रतिनिधि-मंडल जब मास्को पहुंचा तो औपचारिक  रूप से उसकी आवभगत की गई।

raj kapoor and moscow, see what happens to him on primer of film awara

सुप्रसिद्ध होतेल मस्क्वा में उन लोगों को ठहराया गया, रूस के संस्कृति-मंत्री द्वारा प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया और उनके मास्को घूमने फिरने की पूरी व्यवस्था की गई। फिल्म समारोह चूंकि दो दिन बाद शुरू होने वाला था इससे मॉस्को के गली-कूचों, वहां की सांस्कृतिक धरोहरों, वहां की कलादीर्घाओं और वहां के जनसामान्य को देखने-परखने, उनसे बातचीत करने का पर्याप्त समय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के पास था। 
पढ़ें: 'पदमावती' के बाद सेंसर बोर्ड का सलमान को झटका, 'टाइगर जिंदा है' की रिलीज अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
raj kapoor and moscow, see what happens to him on primer of film awara

उस समय का अपेक्षित उपयोग भी उन लोगों ने किया। लेकिन राज कपूर को यह सब कार्यक्रम रिझा नहीं पाए। काफी मेहनत से उन्होंने 'आवारा' बनाई थी। उनको इस बात की पूरी उम्मीद थी कि न केवल फिल्म वहां यथोचित लोकप्रियता हासिल करेगी, बल्कि खुद उनको भी वहां के लोग हाथों-हाथ लेकर उनकी अभ्यर्थना करेंगे। लेकिन उन दो दिनों में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल पाया। न कोई भीड़ जुटी और न उनसे हाथ मिला कर कृतज्ञता-ज्ञापन करने वाले किसी समूह से उनका सामना हो पाया। 

विज्ञापन
raj kapoor and moscow, see what happens to him on primer of film awara

इस घटना से हताश और निराश होकर राज ने यह कहना शुरू कर दिया कि वहां रुकने में अब उनका कोई फायदा नहीं है और उन्हें अपने देश लौट जाना चाहिए। बिमल दा और ख्वाजा साहब जैसे अनुभवी साथियों ने उन्हें यह समझाने की कोशिश भी की कि कम से कम एक दिन का इंतजार तो वह कर लें, लेकिन वह अपनी पुरानी रट में लगे ही रहे।  फिर आई वह शाम जब 'आवारा' का प्रदर्शन होना था। दर्शक राज कपूर के ऐसे दीवाने हो उठे कि होटल में घुसना मुश्किल था। प्रवेश मार्ग 'आवारा' के गीत-संगीत से झूम रहा था ! 
पढ़ें: महिलाओं के बारे में ऐसी कमाल की सोच रखते हैं अमिताभ बच्चन, जया और ऐश्वर्या भी जान लें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed