{"_id":"5fd51d7a8ebc3e3f6005f101","slug":"raj-kapoor-birthday-special-know-about-his-first-meeting-with-nargis-dutt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raj Kapoor Birthday: दिलचस्प है राज कपूर और नरगिस की पहली मुलाकात का किस्सा, अभिनेत्री को देख मर मिटे थे शोमैन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raj Kapoor Birthday: दिलचस्प है राज कपूर और नरगिस की पहली मुलाकात का किस्सा, अभिनेत्री को देख मर मिटे थे शोमैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 14 Dec 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राज कपूर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। राज कपूर ने 50 साल के अपने करियर में कैमरे के आगे और पीछे से कई बेहतरीन काम किए। जिसके लिए उन्हें 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, 11 फिल्मफेयर ट्रोफियां, पद्मभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया। राज कपूर के फिल्मी करियर के अलावा पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। सबसे ज्यादा चर्चित रहे हैं राज कपूर और नरगिस के किस्से...
2 of 5
राज कपूर, नरगिस
- फोटो : फाइल फोटो
राज कपूर और नरगिस दत्त की पहली मुलाकात 1948 में हुई थी। दोनों की मुलाकात का किस्सा बेहद दिलचस्प है। जब नरगिस और राज कपूर की पहली मुलाकात हुई थी तब नरगिस महज 20 साल की थीं। राज कपूर भी उस समय महज 22 साल के थे। लेकिन नरगिस इन 20 सालों में आठ फिल्मों में काम कर चुकी थीं और राज कपूर अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे।
3 of 5
राज कपूर, नरगिस
- फोटो : फाइल फोटो
दोनों की मुलाकात का किस्सा बेहद दिलचस्प है। नरगिस से मुलाकात के वक्त तक राज कपूर को कोई फिल्म निर्देशित करने का मौका नहीं मिला था। राज कपूर को अपनी पहली फिल्म के लिए एक स्टूडियो की तलाश थी। उन्हें पता लगा कि नरगिस की मां फेमस स्टूडियो में रोमियो एंड जूलिएट की शूटिंग कर रही हैं। वो जानना चाहते थे कि वहां किस तरह की सुविधाएं हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राज कपूर, नरगिस
- फोटो : फाइल फोटो
इस सिलसिले में राज कपूर जब उनके घर पहुंचे तो नरगिस ने खुद दरवाजा खोला। वो रसोई से दौड़ती हुई आई थीं, जहां वो पकौड़े तल रही थीं। बेखयाली में उन्होंने बेसन से सने हाथों को अपने बालों में लगा लिया। जिससे हाथों में लगा बेसन उनके बालों में लग गया। नरगिस की इस अदा पर राज कपूर उस समय ही उन पर मर मिटे।
विज्ञापन
5 of 5
राज कपूर, नरगिस
- फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि राज कपूर और नरगिस दत्त की जोड़ी को पर्दे के साथ ही असल जिंदगी में भी बेहद पसंद किया जाता था। दोनों की केमिस्ट्री भी लाजवाब थी। दोनों ने साथ में 16 फिल्मों में काम किया था और नौ साल तक ये जोड़ी हिट बनी रही। दोनों के अफेयर के चर्चे तो आम थे। लोगों को लगता था कि दोनों शादी भी करेंगे। लेकिन इन दोनों की मोहब्बत कभी मुकम्मल नहीं हो पाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।