फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजकपूर लाए थे बॉलीवुड में बोल्डनेस की बहार, इन अभिनेत्रियों की आज भी होती है चर्चा

Sat, 14 Dec 2019 07:45 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 14 Dec 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
Raj kapoor Introduces Bold Actresses Like Mandakini Zeenat Aman Vyjayanthimala Nargis Simi Garewal
मंदाकिनी, राज कपूर, जीनत अमान - फोटो : Social Media

राज कपूर एक बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ एक कामयाब निर्माता और निर्देशक भी थे। राज कपूर को राज कपूर बनाने में इनके पिता पृथ्वीराज कपूर का बहुत बड़ा योगदान है। राजकपूर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। ऐसी फिल्में जिन्हें आज भी देखना लोग पसंद करते हैं। राज कपूर ने हिंदी सिनेमा को ना केवल बेहतरीन फिल्में बल्कि कई अदाकाराएं भी दी हैं। या फिर हम ऐसे भी कह सकते हैं कि उन्होंने ही कई अभिनेत्रियों को बोल्ड अवतार में पहली बार परदे पर उतारा भी था। ऐसी ही पांच अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताएंगे जिन्हें परदे पर बोल्ड अवतार में उताने में राज कपूर का बहुत बड़ा योगदान था।

Raj kapoor Introduces Bold Actresses Like Mandakini Zeenat Aman Vyjayanthimala Nargis Simi Garewal
मंदाकिनी अभिनेत्री

मंदाकिनी- 'राम तेरी गंगा मैली'
'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से बतौर मुख्य अभिनेत्री मंदाकिनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में मंदाकिनी ने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे खासतौर पर झरने के नीचे वाला सीन। इस सीन में मंदाकिनी केवल सफेद रंग की साड़ी पहने हुईं थीं जिसमें उन्हें झरने के नीचे खड़े होना था। इस सीन के लिए मंदाकिनी को आज भी याद किया जाता है।

Raj kapoor Introduces Bold Actresses Like Mandakini Zeenat Aman Vyjayanthimala Nargis Simi Garewal
जीनत अमान

जीनत अमान-'सत्यम शिवम् सुदंरम'
साल 1978 में आई राज कपूर की फिल्म 'सत्यम शिवम् सुदंरम' भी काफी बोल्ड थी। इस फिल्म में जीनत अमान ने शुरुआत से आखिर तक बोल्ड कपड़े पहने थे और बोल्ड सीन भी दिए थे। खास तौर पर जीनत अमान का शशि कपूर के साथ फिल्माया गया टाइटल ट्रैक काफी सुर्खियों में रहा। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में जीनत और शशि कपूर ने काफी इंटीमेट सीन दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj kapoor Introduces Bold Actresses Like Mandakini Zeenat Aman Vyjayanthimala Nargis Simi Garewal
simi garewal

सिमी ग्रेवाल-'मेरा नाम जोकर'
राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में ऋषि कपूर ने राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक सीन था जिसमें टीचर कपड़े बदल रही होती है और ऋषि कपूर उसे चुपके से देख रहे होते हैं। इस टीचर का किरदार सिमी ने निभाया था।

विज्ञापन
Raj kapoor Introduces Bold Actresses Like Mandakini Zeenat Aman Vyjayanthimala Nargis Simi Garewal
nargis

नरगिस-'आवारा'
राज कपूर की बोल्ड हीरोइन की लिस्ट से नरगिस भी अछूती नहीं रहीं। नरगिस ने राज कपूर की फिल्म आवारा में कई रोमांटिक सीन दिए थे। यह सीन आज भी दर्शकों के बीच चर्चा में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed