फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कपूर से लेकर देव आनंद तक, पाकिस्तान में जन्मे ये सितारे बने बॉलीवुड के सुपरस्टार

Sun, 04 Apr 2021 02:48 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 04 Apr 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
Raj Kapoor to Dev Anand, Pakistan-born stars became Bollywood superstars
पाकिस्तान के में जन्मे हैं बॉलीवुड के सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिनका जन्म भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में हुआ है। लेकिन पाकिस्तान में पैदा हुए इन सेलेब्स ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। इनमें बॉलीवुड के कई जाने माने सितारे और सुपरस्टार भी शामिल हैं। दरअसल, विभाजन ने दोनों देश की तकदीर बदलकर रख दी। जब सरहद की दीवारें खड़ी हो रही थी, उस वक्त कई बॉलीवुड सितारों का पलायन भी पाकिस्तान से भारत की तरफ हुआ। हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताएंगे उन सितारों के बारे में जिनका एक खास जुड़ाव है पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से है। 

Raj Kapoor to Dev Anand, Pakistan-born stars became Bollywood superstars
राज कपूर - फोटो : Social Media

राज कपूर 
बॉलीवुड के 'शोमैन' राज कपूर का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। जिस हवेली में वह पैदा हुए थे, वह करीब 100 साल पुरानी हो चुकी है। यह हवेली पेशावर के धक्की मुनावर शाह में है। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें ‘पद्म भूषण’ और ‘दादासाहेब फाल्के’ पुरस्कार से सम्मानित किया है। राज कपूर का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में 14 दिसम्बर 1924 में हुआ था।

Raj Kapoor to Dev Anand, Pakistan-born stars became Bollywood superstars
दिलीप कुमार

दिलीप कुमार
'ट्रेजडी किंग' के नाम से मशहूर दिलीप कुमार का भी पुश्तैनी घर पाकिस्तान के पेशावर में है। हालांकि ये काफी जर्जर हालत में है। दिलीप कुमार के दो मंजिला घर को साल 2013 में राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया था। पेशावर में जन्मे दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान है। मुंबई आने से पहले सात साल दिलीप कुमार इसी घर में रहे थे। दिलीप कुमार का परिवार 1930 में मुंबई आया था। दिलीप कुमार को उनके अभिनय और शानदार काम के लिए ‘दादासाहेब फाल्के’, ‘पद्म भूषण’ और ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही उन्हें पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘निशान-ए-इम्तियाज’ से भी नवाज़ा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kapoor to Dev Anand, Pakistan-born stars became Bollywood superstars
देव आनंद - फोटो : twitter: @CinemAajKal

देव आनंद
बॉलीवुड के पहले रोमांटिक हीरो के रूप में मशहूर देव आनंद भारतीय सिनेमा के सदाबहार अभिनेता रहे हैं। देव आनंद की हर एक अदा पर हसीनाएं आहें भरती थी। कहा जाता है वो जिस सड़क से होकर गुजरते थे उन्हें देखने वालों की लाइन लग जाती थी। देवानंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को गुरदासपुर (पाकिस्तान का नारोवाला जिला) में हुआ था। हालांकि उसके बाद उनके परिवार ने भारत का रूख कर लिया था। उनके घर का नाम चीरू था। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें ‘पद्म भूषण’ और ‘दादासाहेब फाल्के पुरस्कार’ से नवाजा गया है।

विज्ञापन
Raj Kapoor to Dev Anand, Pakistan-born stars became Bollywood superstars
सुनील दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुनील दत्त 
बॉलीवुड एक्टर सुनील दत्त ने फैन्स को हिंदी सिनेमा के कई बेहतरीन किरदार दिए। बड़े पर्दे पर डाकू के किरदार में छा जाने वाले सुनील दत्त ने बहुत से मजेदार किरदारों को निभाकर ये साबित किया कि वे एक वर्सेटाइल एक्टर हैं। साथ ही उन्होंने अपने समय में कई बढ़िया फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक सुनिल दत्त का जन्म झेलम जिले के खूर्द गांव में हुआ था, जो आज पाकिस्तान का हिस्सा है। सुनील दत्त ने खुद की पहचान एक राजनेता, निर्माता और निर्देशक के तौर पर भी की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed