{"_id":"60fa3e6674f31c232b75716d","slug":"raj-kundra-custody-last-date-shilpa-shetty-husband-got-bail-or-go-to-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raj Kundra Custody: राज कुंद्रा की कस्टडी का आखिरी दिन, बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगी बेल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raj Kundra Custody: राज कुंद्रा की कस्टडी का आखिरी दिन, बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगी बेल?
राज कुंद्रा इन दिनों अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसे नजर आ रहे हैं। आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं। बीते दिनों राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। आज यानी 23 जुलाई को राज कुंद्रा की कस्टडी का आखिरी दिन है। आज राज की गिरफ्तारी पर कोर्ट का फैसला आने वाला है। सभी की नजरें इसी पर टिकी हैं कि राज की कस्टडी खत्म होगी या उसे आगे बढ़ाया जाएगा। राज कुंद्रा के अलावा इस मामले में 11 अन्य लोगों को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले रखा है। कुंद्रा के करीबी रयान थारपे को भी गिरफ्तार किया गया था।
इन दिनों राज और उनके इस धंधे को लेकर रोज नई कड़ियां खुलकर सामने आ रही हैं। हाल ही में क्राइम ब्रांच ने राज के घर छापा मारा है जहां उन्हें सर्वर मिला है साथ ही 70 पोर्न वीडियोज मिले हैं जो उमेश कामत द्वारा शॉट किए हुए बताए गए थे।
2 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने इस सर्वर को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की बात कही थी जिससे ये पता चल जाए कि राज ने पोर्न वीडियो भेजने या अपलोड करने के लिए इस सर्वर का इस्तेमाल किया है या नहीं। बता दें कि पुलिस ने राज और उनकी कंपनी के बैंक अकाउंट के पिछले दो साल की डिटेल्स भी मांगी है।
3 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने ये भी कहा कि पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा ने कुछ ज्यादा बातें नहीं उगलीं। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि राज व्हाट्सअप ग्रुप्स पर एडल्ट फिल्म का बिजनेस चलाते थे और तीन ग्रुप के एडमिन थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप ग्रुप को एचएस- अकाउंट, एचएस-ऑपरेशन और एचएस-टेक डाउन नाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि पोर्न रैकेट का मामला सिर्फ शिल्पा के पति राज तक ही सीमित नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस के हाथ बड़ा रैकेट लगा है और इसमें कई प्रोडक्शन हाउस भी शामिल हैं। ये प्रोडक्शन हाउस अब डिलीट हो चुके एप हॉटशॉट्स के लिए कॉन्टेंट प्रोडक्शन में शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मुंबई पुलिस ने जो 70 वीडियो राज कुंद्रा के घर से बरामद किए हैं उन्हें उमेश कामत ने शूट किए थे। इस काम में इन छोटे प्रोडक्शन हाउसेस ने उनकी मदद की थी। दूसरी तरफ राज कुंद्रा का केस लड़ रहे वकील ने कोर्ट में यह दलील पेश की है कि वल्गर कंटेंट को पोर्न की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। इस मामले में उन्होंने गिरफ्तारी के बाद हो रही जांच पर सवाल उठाएं हैं और राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को गलत बताया है। उनका कहना है कि पुलिस ने गिरफ्तारी के पहले जांच करना चाहिए थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।