फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj kundra: इन नौ कंपनियों के डायरेक्टर हैं राज कुंद्रा, शिल्पा योग प्राइवेट लिमिटेड के भी हैं मालिक

Wed, 21 Jul 2021 01:56 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 21 Jul 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
Raj kundra: director of nine companies also owns shilpa yoga private
raj kundra - फोटो : इंस्टाग्राम

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफिक वीडियो बनाने के संबंध में गिरफ्तार कर लिया गया है। विवाद के केंद्र में राज की कंपनी आर्म्सप्राइम मीडिया है जिसके दो डायरेक्टर हैं, संजय कुमार त्रिपाठी एवं सौरभ कुशवाह। आर्म्सप्राइम मीडिया एक प्राइवेट कंपनी है जिसे कि फरवरी 2019 में शुरू किया गया था। यह कंपनी खेल गतिविधियों में भी शामिल थी और दस लाख के इसके शेयर केपिटल हैं। 23 जुलाई तक अभी राज कुंद्रा पुलिस की हिरासत में ही रहेंगे और उसके बाद कोर्ट द्वारा उनका निर्णय किया जाएगा।



आज नौ कंपनियों पर मालिकाना हक रखने वाले राज कुंद्रा ने पश्मीन शॉल के व्यापार से बिजनेस की दुनिया में 18 वर्ष की आयु में कदम रख दिया था। आर्म्सप्राइम मीडिया में डायरेक्टर संजय कुमार त्रिपाठी की भी कई सारी कंपनियां हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए राज कुंद्रा के व्यापार का विस्तृत विवरण। 

Raj kundra: director of nine companies also owns shilpa yoga private
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

शिल्पा योग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं राज
राज कुंद्रा जिनका कि नाम रिपु सुदन कुंद्रा भी है, वे नौ कंपनियों में डायरेक्टर हैं। वे शिल्पा योग प्राइवेट नामक एक कंपनी के भी डायरेक्टर हैं। कंपनी का नाम भले ही पत्नी के नाम पर दिया हो लेकिन इसके डायरेक्टर राज कुंद्रा ही हैं। 

Raj kundra: director of nine companies also owns shilpa yoga private
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

इन नौ कंपनियों के डायरेक्टर हैं राज
राज कुंद्रा सिनेमेशन मीडिया वर्क्स, कुंद्रा कंस्ट्रक्शन, जे एल स्ट्रीम, एक्वा एनर्जी बिवरेजेस, वियान इंडस्ट्री, होल एंड देम सम प्राइवेट लिमिटेड, क्लियरकोम प्राइवेट लिमिटेड, बास्टियन होस्पिटलिटी आदि कंपनियों के डायरेक्टर हैं। पिछले समय में इन्हीं कंपनियों से राज ने अरबों की संपत्ति खड़ी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj kundra: director of nine companies also owns shilpa yoga private
शिल्पा शेट्टी, राजकुंद्रा - फोटो : Insatagram- @rajkundra9

संजय त्रिपाठी हैं इन कंपनियों के मालिक
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पहले दोनों कुंद्रा कंस्ट्रक्शंस पर मालिकाना हक रखते थे लेकिन बाद में कंपनी को आधिकारिक रूप से हटा दिया गया। आर्म्स प्राइम मीडिया में राज के पार्टनर संजय त्रिपाठी इनवेस्को एसेट मैनेजमेंट इंडिया, स्पारटेक वेनचर्स, टेवक्सो टेक्नोलॉजिस, अजीलियो डिजिटल सोल्यूशन और अजीलियो लेब्स के मालिक हैं। 

 

विज्ञापन
Raj kundra: director of nine companies also owns shilpa yoga private
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा हैं इतनी कंपनियों की मालिक
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा 23 कंपनियों की डायरेक्टर हैं। इनमें से कई कंपनियां ऐसी भी हैं, जिनकी मालकिन वे अब नहीं हैं क्योंकि कंपनियां आधिकारिक रूप से अस्तित्व नहीं रखती हैं। शिल्पा से शादी के बाद राज कुंद्रा ने कुछ कंपनियां खोलीं जिनमें उन्होंने शिल्पा को डायरेक्टर बनाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed