{"_id":"61c04620b007f537b363016a","slug":"raj-kundra-pornography-case-raj-kundra-issued-statement-never-been-involved-in-production-of-pornography","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pornography Case: पोर्न वीडियो केस में राज कुंद्रा का बयान, बोले- मुझे मेरे परिवार ने ही दोषी समझ लिया लेकिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pornography Case: पोर्न वीडियो केस में राज कुंद्रा का बयान, बोले- मुझे मेरे परिवार ने ही दोषी समझ लिया लेकिन...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उसे कथित तौर पर प्रदर्शित करने के मामले में इस साल की शुरुआत गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद वे एक के बाद एक सवालों के घेरे में घिरते जा रहे था। फिलहाल जेल से बाहर आने के बाद अब पहली बार राज कुंद्रा ने इस मुद्दे पर अपना ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि वे अपनी जिंदगी में कभी भी किसी तरह की अश्लील फिल्में बनाने या उसे प्रदर्शित करने में कभी शामिल नहीं रहे। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से इस मामले में दखल न देने और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।
2 of 4
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
पोनोग्राफी केस के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर राज कुंद्रा ने पहली बार अपना स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, ''बहुत चिंतन के बाद मुझे लगा कि तमाम भ्रामक और गैर-जिम्मेदाराना बयानों और कई आर्टिकल्स पर मेरी चुप्पी को कमजोरी समझा जा रहा है. मैं कहना चाहता हूं कि मैं अपनी जिंदगी में कभी भी 'पोर्नोग्राफी' के प्रोडक्शन और डिस्ट्रिब्यूशन में शामिल नहीं हुआ हूं। यह पूरा प्रकरण कुछ और नहीं बल्कि एक Witch Hunt है। फिलहाल ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए मैं कुछ स्पष्ट नहीं कर सकता, लेकिन मैं मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार हूं। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, जहां सच्चाई की जीत होगी।
3 of 4
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे राज कुंद्रा ने कहा, हालांकि, दुर्भाग्य से मीडिया और मेरे परिवार द्वारा पहले ही 'दोषी' घोषित कर दिया गया है और मुझे कई स्तरों पर अपने मानवीय और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करते हुए लगातार बहुत दर्द का सामना करना पड़ा है। ट्रोलिंग और नकारात्मकता की वजह से लोगों की घृणा बढ़ती ही जा रही है। मैं शर्म से अपना चेहरा नहीं छिपाता हूं लेकिन चाहता हूं कि इस निरंतर मीडिया ट्रायल के साथ मेरी प्राइवेसी में कोई दखल न दिया जाए। मेरा परिवार हमेशा से ही मेरी प्राथमिकता रहा है, इस मोड़ पर और कुछ भी मायने नहीं रखता है, मेरा मानना है कि हर व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है और मैं यही अनुरोध करता हूं, इस स्टेटमेंट को पढ़ने के लिए समय निकालने और अब से मेरी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
आपके बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते कुंद्रा को कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाने और प्रदर्शित करने के मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की थी। कुंद्रा को एक ऐप के जरिए पोर्न फिल्मों को प्रदर्शित करने के आरोप में मुंबई पुलिस में इस साल जुलाई में गिरफ्तार किया था। कुंद्रा के वकीलों ने दावा किया था कि वह कथित अवैध वीडियो बनाने उसका प्रकाशन या प्रसारण करने से किसी भी तरह से नहीं जुड़े थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।