फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी के राजकीय सम्मान पर राज ठाकरे ने उठाए सवाल, बोले-'...ताकि नीरव मोदी से ध्यान हट जाए'

Tue, 20 Mar 2018 01:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
raj thackeray on sridevi death she consumed too much liquor
a

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सभी उनकी मौत से सदमे में थे। इसी बीच अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने विवादित बयान दिया है और राजकीय सम्मान को लेकर सवाल खड़े किए हैं। 

raj thackeray on sridevi death she consumed too much liquor
sridevi

रविवार को मुंबई में पार्टी की रैली के दौरान राज ठाकरे ने कहा कि, श्रीदेवी की मौत शराब पीने के कारण हुई थी। इसके बाद उन्हें तिरंगे में लपेटकर राजकीय सम्मान दिया गया, जो कि गलत है। यह काफी दुखद है कि श्रीदेवी की मौत शराब पीकर बाथ टब में गिरने से हुई।'
 



 

raj thackeray on sridevi death she consumed too much liquor
श्रीदेवी

राज ठाकरे यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि 'जब श्रीदेवी जैसी पर्सनालिटी की मौत होती है आप उन्हें तिरंगे में लपेटते हैं और कहते हैं कि यह सम्मान इसलिए दिया गया क्योंकि वह पद्मश्री से सम्मानित थीं। यह महाराष्ट्र सरकार की गलती है। दरअसल उस समय नीरव मोदी का मुद्दा चल रहा था जिसे छिपाने के लिए श्रीदेवी की चर्चा की जाने लगी। जिससे नीरव मोदी से ध्यान भटक जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
raj thackeray on sridevi death she consumed too much liquor
sridevi

राज ठाकरे ने श्रीदेवी की मौत के कवरेज के लिए मीडिया पर भी दोष मढ़ा। उन्होंने कहा कि, मीडिया ने श्रीदेवी की मौत की खबर को काफी हाइलाइट किया। इस खबर को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया और इसके पीछे एक ही वजह थी कि नीरव मोदी के मुद्दे से ध्यान हटाया जा सके।

विज्ञापन
raj thackeray on sridevi death she consumed too much liquor
Sridevi

आपको बता दें कि, श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई में हुई थी। श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में गई थीं। शादी खत्म होने के बाद उनका परिवार वापस मुंबई लौट आया लेकिन वह कुछ दिन और दुबई में रहना चाहती थीं। इसके बाद दुबई के एक होटल में श्रीदेवी बाथरूम में बेहोश पाई गईं। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed