{"_id":"60230ad38ebc3e94cb48fb2a","slug":"rajeev-kapoor-wife-aarti-sabharwal-married-life-love-affairs-and-divorce-story-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिंदगी भर दिल में दर्द दबाए रहे राजीव कपूर, जिसके लिए परिवार से लड़े उसने ही छोड़ दिया था साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिंदगी भर दिल में दर्द दबाए रहे राजीव कपूर, जिसके लिए परिवार से लड़े उसने ही छोड़ दिया था साथ
बॉलीवुड में पीढ़ियों से पहचान बना चुके कपूर खानदान पर एक और दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पिछले साल ऋषि कपूर की मौत के बाद अब उनके छोटे भाई राजीव कपूर का भी निधन हो गया है। पूरा परिवार इस वक्त शोक में डूबा हुआ है। राजीव कपूर के जाने के बाद एक बार फिर लोगों को उनकी पत्नी आरती सबरवाल की याद आ गई है। आइए जानते हैं कौन हैं आरती सबरवाल और अब कहां हैं वो।
2 of 5
राजीव कपूर
- फोटो : Bollywood
राजीव कपूर मीडिया और सुर्खियों से जितने दूर रहते थे, अपने परिवार के उतने की करीब हुआ करते थे। दो साल तक आर्किटेक्ट आरती सबरवाल को डेट करने के बाद 39 साल की उम्र में राजीव ने उनसे शादी कर ली थी। हालांकि पिता राज कपूर को उनका रिश्ता नामंजूर था जिसके कारण दोनों के आपसी रिश्ते बिगड़ भी गए थे।
3 of 5
राजीव कपूर
- फोटो : instagram/neetu54
राजीव को बच्चों से बहुत प्यार था। घर से सभी बच्चों को वे बहुत मानते थे, लेकिन उनकी अपनी कोई औलाद नहीं हो सकी। परिवार और पिता के खिलाफ जाकर अपनी जिद्द पर राजीव ने आरती से शादी तो कर ली थी, लेकिन उनका रिश्ता बहुत दिनों तक टिक नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजीव कपूर
महज दो साल के बाद ही राजीव और आरती का तलाक हो गया था। इसके बाद आरती ने अपने आर्किटेक्ट बिजनेस को पूरी तरह से कनाडा में स्थानांतरित कर लिया। शादी टूटने के बाद राजीव का प्यार पर से भरोसा उठ गया और उन्होंने पूरी जिंदगी अकेले बिताई, लेकिन दूसरी शादी नहीं की।
विज्ञापन
5 of 5
'राम तेरी गंगा मैली' में राजीव कपूर और मंदाकिनी
फिल्मी करियर में राजीव का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया लेकिन उनके दिल के घाव इतने गहरे थे कि उन्होंने कभी किसी अफवाह पर ध्यान तक नहीं दिया। मीडिया या सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी वे कम ही जाते थे। लेकिन हर छोटे बड़े पारिवारिक कार्यक्रमों में राजीव हमेशा मौजूद रहते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।