फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिव्यांका के साथ इस तरह राजीव ने शूट किए रोमांटिक सीन, पहली वेब सीरीज में दिखा बोल्ड अंदाज

Thu, 05 Sep 2019 01:24 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 05 Sep 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
rajeev khandelwal talk about his chemistry with divyanka tripathi in cold lassi aur chicken masala
rajeev khandelwal - फोटो : social media

दर्शकों पर फिल्मों के अलावा वेब सीरीज का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है । कई बड़े एक्टर्स भी वेब की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी एक वेब सीरीज में नजर आई हैं। इस सीरीज में उनके साथ राजीव खंडेलवाल भी दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही चूंकि वेब कंटेंट में काफी आजादी होती है इसलिए मेकर्स बोल्ड सीन करने से भी नहीं चूकते । 

rajeev khandelwal talk about his chemistry with divyanka tripathi in cold lassi aur chicken masala
rajeev khandelwal - फोटो : social media

'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' नाम की इस सीरीज में भी काफी बोल्ड सीन फिल्माए गए हैं। हाल ही में राजीव खंडेलवाल ने इस सीरीज को लेकर इंडिया टुडे.कॉम से बात की। उन्होंने दिव्यांका संग केमिस्ट्री को लेकर कहा, 'मुझे ये सुनिश्चित करना था कि दिव्यांका मेरी कंपनी में असहज ना महसूस करें । मैंने पहले दिन से ये पक्का किया कि हमारे बीच संकोच ना हो ।'

rajeev khandelwal talk about his chemistry with divyanka tripathi in cold lassi aur chicken masala
divyanka tripathi - फोटो : social media

'वर्कशॉप की वजह से मैं और दिव्यांका एक-दूसरे के साथ सहज हुए । ये शो अप्रोच के मामले में बोल्ड है, जहां आपको इंटिमेट होना है । रोमांस के मामले में ये शो अलग है जिससे हर कोई जुड़ेगा । क्योंकि जब आप किसी से प्यार करते हैं तो फिजिकल और टची होते हैं । इंटिमेट सीन सिर्फ फिजीकल नहीं होते, मेंटल लेवल की इंटीमेसी भी होती है ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
rajeev khandelwal talk about his chemistry with divyanka tripathi in cold lassi aur chicken masala
Divyanka Tripathi

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और राजीव खंडेलवाल की ये वेब सीरीज 3 सितंबर से ऑल्ट बालाजी और जी5 पर लॉन्च हो चुकी है । इस सीरीज में राजीव और दिव्यांका टॉप शेफ के किरदारों में दिखाई देंगे । सीरीज में राजीव खंडेलवाल के काम की बहुत तारीफ हो रही है । 


विज्ञापन
rajeev khandelwal talk about his chemistry with divyanka tripathi in cold lassi aur chicken masala
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Twitter

ये दिव्यांका की पहली वेब सीरीज है । कहानी की बात करें तो दोनों को अपने-अपने करियर की वजह से एक-दूसरे से अलग होना पड़ता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब, आठ साल बाद दिव्यांका और राजीव की मुलाकात एक रेस्टोरेंट में फिर से हो जाती है।


टीवी सितारों के घर भी विराजे गणपति, तस्वीरों में देखिए 'नागिन' से लेकर अर्जुन ने कैसे किया स्वागत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed