फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स भी निभा चुके हैं शिक्षक का किरदार, कभी कॉमेडी तो कभी ग्लैमर का लगा तड़का

Thu, 05 Sep 2019 01:09 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 05 Sep 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Teachers Day Special memorable roles of teachers played by the Bollywood stars
बॉलीवुड का टीचर्स डे - फोटो : सोशल मीडिया

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को 1962 से शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। दरअसल दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में अलग-अलग तारीख पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। ऐसे में बॉलीवुड कैसे इस खास दिन में पीछे रह सकता है। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनाई गई हैं जिनमें या तो स्कूल-कॉलेज लाइफ दिखाई गई है या फिर टीचर की जिंदगी। इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको ऐसे 8 सेलेब्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने टीचर बनकर सभी का दिल जीता।

Teachers Day Special memorable roles of teachers played by the Bollywood stars
'मैं हूं ना' में सुष्मिता सेन और शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन
शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'मैं हूं ना' 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सुष्मिता सेन ने एक अध्यापक का किरदार निभाया था। लेकिन सुष्मिता का किरदार किसी आम टीचर का नहीं बल्कि काफी ग्लैमरस टीचर का था। जिसको देखकर शाहरुख खान भी थम से जाते थे। आज भी सुष्मिता का ये किरदार लोगों के दिल में बसा है।

Teachers Day Special memorable roles of teachers played by the Bollywood stars
3 idiots

बोमन ईरानी
बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी एक नहीं बल्कि दो- दो बार टीचर का किरदार निभा चुके हैं। दोनों ही बार उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था। बता दें कि फिल्म थ्री इडियट्स में वायरस बनकर और फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में मेडिकल कॉलेज के डीन बनकर नजर आए थे। दोनों ही फिल्मों में बोमन का किरदार काफी दमदार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teachers Day Special memorable roles of teachers played by the Bollywood stars
taare zameen par - फोटो : Social Media

आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी अपने करियर में टीचर का किरदार निभा चुके हैं। आमिर खान ने फिल्म 'तारे जमीन पर' में राम शंकर निकुम्भ का किरदार निभाया था। आमिर का ये किरदार बाकी आम टीचर्स से एक दम अलग था। फिल्म के साथ ही साथ आमिर के किरदार को भी सभी ने पसंद किया था।

विज्ञापन
Teachers Day Special memorable roles of teachers played by the Bollywood stars
पाठशाला का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर
हाल फिलहाल में कबीर सिंह की सक्सेस एन्जॉय कर रहे शाहिद कपूर भी अपने शुरुआती करियर में टीचर बन चुके हैं। दरअसल शाहिद ने फिल्म पाठशाला में राहुल उद्यावर का किरदार निभाया था। फिल्म के गाने सुपरहिट हुए थे, लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म में स्कूल मैनेजमेंट से टीचर्स की लड़ाई को दिखाया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed