प्रभास की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'साहो' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है । इस फिल्म को 28 साल के सुजीत ने डायरेक्ट किया है । फिल्म को खबरा प्रतिक्रिया मिलती देख सुजीत ने एक भावुक अपील की है । उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने सफर की कठिनाइयों के बारे में बताया है ।
'साहो' को मिली प्रतिक्रिया के बाद डायरेक्टर सुजीत ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा- 'प्लीज दोबारा देखें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टाग्राम पर सुजीत ने अपनी पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं 17 साल का था जब मैंने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म बनाई थी । फिल्म के डायरेक्शन, एडिटिंग में करीब 90 फीसदी काम मेरा ही था । मैंने अपनी गलतियों और आलोचनाओं से सीखा । तब पैसे नहीं थे, टीम नहीं थी लेकिन, मुझे परिवार और ऑरकुट (सोशल मीडिया साइट) से जबर्दस्त समर्थन मिला था ।'
'कई बार बहुत ज्यादा कठिनाई होती थी, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी । कई लोगों ने साहो देख ली है, लेकिन अभी और लोगों के देखने की उम्मीद है । आप सभी का फिल्म देखने के लिए धन्यवाद । अगर आपसे कुछ भी छूट गया हो तो कृपया फिल्म को दोबारा देखिए । मुझे पूरा भरोसा है कि साहो फिर से आपका मनोरंजन करने में कामयाब होगी ।'
A post shared by Sujeeth (@sujeethsign) on
फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर नील नितिन मुकेश ने सुजीत के इस भावुक अपील पर कमेंट किया । उन्होंने लिखा, 'भाई, भगवान आप पर रहमत बख्शें। आपको ये कमाल की फिल्म बनाने के लिए गौरवान्वित महसूस करना चाहिए । मेरी अब तक की देखी गई फिल्मों में ये फिल्म सबसे बेहतरीन है ।'
'एक दर्शक के तौर पर मैंने इस फिल्म के लिए ना केवल अपने लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए टिकट खरीदी और इसमें कहीं से भी निराशा नहीं हुई ।' बता दें कि शुक्रवार को रिलीज होने के बाद 'साहो' की तुलना फ्रेंच फिल्म ‘लारगो विंच’ से की गई। इसको लेकर फ्रांसीसी निर्देशक जेरोम साल ने फिल्म की आलोचना करते हुए कहा था, 'खराब नकल की है ।'
'साहो' ने पांच दिन के कलेक्शन से वसूली लागत, सुपरहिट होने के लिए कमाने होंगे और 350 करोड़