फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर के करीबी पत्रकार ने जर्नलिज्म को कहा अलविदा, अब संभालेंगे फिल्मी कलाकारों की टैलेंट एजेंसी

Fri, 15 Jan 2021 01:21 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 15 Jan 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
Rajeev Masand quits journalism joins Karan Johar Dharma cornerstone agency
करण जौहर, राजीव मसंद - फोटो : Instagram

लगभग दो दशकों तक फिल्मी पत्रकारिता करते रहे जर्नलिस्ट और फिल्म समीक्षक राजीव मसंद को फिल्मकार करण जौहर की टैलेंट एजेंसी धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नौकरी मिली है। अब राजीव फिल्मों की समीक्षा और फिल्मी कलाकारों के साक्षात्कार नहीं, बल्कि नए कलाकारों की इस नई एजेंसी की संचालन व्यवस्था देखेंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी ने इस शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज जारी करके की। 

Rajeev Masand quits journalism joins Karan Johar Dharma cornerstone agency
राजीव मसंद - फोटो : Instagram

करण जौहर के लिए वर्ष 2020 बहुत ऊपर नीचे होकर गुजरा है। उनकी शुरुआत तो हुई अपनी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस का एक घटक धर्मेटिक एंटरटेनमेंट बनाने से जो डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए काम करने वाला है। इसके बैनर तले उन्होंने 'गिल्टी' और 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' जैसे शो बनाए। फिर साल खत्म होते होते उन्होंने अपनी एक टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी 'धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी' खोल डाली जिसका नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव मसंद को बनाया गया है।

Rajeev Masand quits journalism joins Karan Johar Dharma cornerstone agency
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

करण जौहर को लगता है कि उनकी मैनेजमेंट एजेंसी के लिए राजीव मसंद की सही रहेंगे और वह नए कलाकारों और एजेंसी को भी नई दिशा दे सकेंगे। करण जौहर की कंपनी में नौकरी पाने के बाद अब राजीव मसंद ने पत्रकारिता को अलविदा कह दिया है। राजीव ने लगभग 16 साल की उम्र से पत्रकारिता करना शुरू किया था। वह शुरुआत से ही देश के बड़े बड़े अखबारों और समाचार चैनलों में काम करते रहे और अंत में उनकी पहचान एक फिल्म समीक्षक की बनी और अब आकर उन्होंने भी फिल्मकारों की नौकरी करना ही सही समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajeev Masand quits journalism joins Karan Johar Dharma cornerstone agency
करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/karanjohar

वैसे भी राजीव को करण जौहर का करीबी माना जाता है। पिछले साल जून के महीने में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में मृत पाया गया तो उनकी मौत का सबसे ज्यादा जिम्मेदार करण जौहर को ही ठहराया गया। इस दौरान मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस और सीबीआई ने सुशांत से जुड़े बहुत से लोगों से पूछताछ की। इस पूछताछ का हिस्सा राजीव मसंद को भी बनना पड़ा। राजीव के ऊपर आरोप था कि उन्होंने सुशांत के करियर को लेकर बहुत से मनगढ़ंत आलेख लिखे।

विज्ञापन
Rajeev Masand quits journalism joins Karan Johar Dharma cornerstone agency
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पिछली कुछ फिल्मों को समीक्षकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी। उन समीक्षकों में राजीव मसंद भी शामिल रहे। जब कृति सेनन के साथ सुशांत की फिल्म 'राब्ता' रिलीज हुई और करण जौहर के निर्माण में जब 'ड्राइव' फिल्म को सिनेमाघरों को छोड़कर ओटीटी पर रिलीज किया गया तो वहां सबसे ज्यादा खिंचाई सुशांत सिंह राजपूत की ही की गई। मुंबई पुलिस ने राजीव मसंद से सुशांत मामले में कई मुद्दों पर बातचीत की। हालांकि, अब तक उन बातचीत का कोई निष्कर्ष नहीं निकला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed