फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajeev Sen-Charu Asopa: तलाक नहीं ले रहे हैं राजीव और चारू, बिग बॉस 16 में बनाएंगे जोड़ी!

Mon, 22 Aug 2022 09:43 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 22 Aug 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
rajeev sen and charu asopa to come together in bigg boss 16  makers contacted both
चारू असोपा-राजीव सेन - फोटो : इंस्टाग्राम

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। उनके तलाक की खबरें जबरदस्त तरीके से सुर्खियां बटोर रही हैं। कई बार ऐसी खबरें आईं कि दोनों अलग होने वाले हैं, लेकिन अभी तक तो ऐसा कुछ हुआ नहीं है। हालांकि कुछ दिनों पहले राजीव सेन ने कहा था कि उन्होंने तलाक लेने का आखिरी निर्णय ले लिया है। हालांकि कई बार चारू असोपा ने भी इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है, लेकिन अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है। इन सबके बीच अब ये खबर आ रही है कि चारू असोपा और राजीव सेन को बिग बॉस 16 के लिए अप्रोच किया गया है।

rajeev sen and charu asopa to come together in bigg boss 16  makers contacted both
चारू असोपा - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे राजीव सेन और चारू असोपा काफी समय से पारिवारिक झगड़े को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के सुर्खियों में रहने की वजह से ही बिग बॉस 16 के मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है। टीम दोनों के लगातार संपर्क में हैं और उन्हें अपने शो में लाना चाहती है। हालांकि, दोनों का एक साथ शो में आना एक बहुत बड़ी कन्ट्रोवर्सी साबित हो सकती है।

rajeev sen and charu asopa to come together in bigg boss 16  makers contacted both
राजीव सेन, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों बहुत जल्द बिग बॉस के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करेंगे। वहीं चारू का कहना है कि मेकर्स ने उनसे अपकमिंग सीजन के लिए कॉन्टैक्ट किया है, लेकिन उनको राजीव के बारे में कोई जानकारी नहीं है। चारू ने आगे कहा है कि उनको राजीव के साथ शो करने में कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि काम तो काम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rajeev sen and charu asopa to come together in bigg boss 16  makers contacted both
चारु असोपा, राजीव सेन - फोटो : Instagram: @asopacharu

रिपोर्ट्स के मुताबिक जब राजीव से इस बारे में पूछा गया कि क्या वह बिग बॉस में अपनी अलग हुई पत्नी के साथ हिस्सा लेंगे। इस बारे में उन्होंने कहा- अब तक मेकर्स ने केवल उनके बारे में बात की है। उन्होंने चारु के बारे में कभी बात नहीं की। इसके अलावा राजीव का कहना है कि वह अभी इस ऑफर के बारे में सोच रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed