{"_id":"5d04a5968ebc3e57a30c6103","slug":"rajeev-sen-to-naga-chaitanya-know-all-details-of-these-celebs-royal-expense-for-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुष्मिता के भाई राजीव से पहले ये 10 सेलेब्स भी रचा चुके हैं शाही शादी, जानिए किसमें कितना हुआ खर्च?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुष्मिता के भाई राजीव से पहले ये 10 सेलेब्स भी रचा चुके हैं शाही शादी, जानिए किसमें कितना हुआ खर्च?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 15 Jun 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
royal wedding
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुष्मिता सेन के भाई राजीव और एक्ट्रेस चारू असोपा की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। दोनों परिवार गोवा पहुंच चुके हैं। राजीव और चारू 8 जून को कोर्ट में शादी कर चुके हैं। दोनों ने इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। 16 जून को गोवा में उनकी हिंदू रिवाज से शादी होगी। इस शादी को शाही माना जा रहा है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब ने शाही शादी रचाई हो। इससे पहले कई ऐसी शादियां हो चुकी हैं जिस पर काफी पैसे खर्च हुए।
पिछले साल 14 और 15 नवंबर को दीपवीर ने इटली के लेक कोमो के पास स्थित विला डेल बालबियानेलो में शादी की थी। शादी के लिए वेन्यू से लेकर दीपिका-रणवीर की शादी के कपड़ों की कीमत ने फैंस को हैरान किया था। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो दीपिका के सिंधी वेडिंग लहंगे की कीमत 8.95 लाख थी। वहीं दीपिका के सोलिटेयर स्क्वायर शेप रिंग की कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ रुपए थी। इसके साथ ही दीपवीर की शादी के वेन्यू की कीमत भी काफी ज्यादा थी, जो इस शादी को शाही बनाती है।
3 of 6
aishwarya rai
- फोटो : twitter
ऐश्वर्या-अभिषेक
एक साल डेट करने के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी कर ली थी। शादी की सभी रस्में बहुत बड़े स्तर पर की गई थीं। अभिषेक ने शादी में अबु जानी और संदीप खोसला की शेरवानी पहनी थी जबकि ऐश्वर्या ने शादी में गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनीं थी। ऐश्वर्या की शादी का पूरा अटायर 75 लाख रुपये का था। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी भले ही मुंबई में हुई थी, लेकिन बिग बी ने शादी में पैसा बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। स्टोरी पीडिया. कॉम की मानें तो 11 साल पहले हुई इस शादी में उस वक्त 6 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे, जो कि उस वक्त के हिसाब से काफी ज्यादा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
shilpa shetty raj kundra
- फोटो : twitter
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। सगाई के दौरान राज कुंद्रा ने शिल्पा को 3 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी। उन्होंने शादी में करीब 50 लाख का लहंगा पहना था। राज कुंद्रा ने शादी की पहली सालगिरह पर शिल्पा को दुबई में बुर्ज खलीफा के 19वें फ्लोर पर एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। खबरों के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है। शिल्पा के शादी की खर्चे की अधिक जानकारी तो नहीं, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है शिल्पा और राज कुंद्रा ने भी बाकी स्टार्स की तरह शादी को आलीशान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
विज्ञापन
5 of 6
samantha ruth prabhu
समांथा और नागा चैतन्य
साउथ फिल्म के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और टॉलीवुड एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की शादी 2017 की सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली शादी रही। 7 अक्टूबर को दोनों गोवा में शादी के बंधन में बंधे। इस कपल ने दो बार शादी की थी, एक बार हिंदू रीति रिवाज से और दूसरी बार कैथलिक रस्मों से। शादी के बाद उन्होंने हैदराबाद में एक रिसेप्शन पार्टी रखी। खबरों के मुताबिक, शादी में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।